Aadhaar Card: बिना किसी डॉक्यूमेंट्स के भी हो जाएगा आधार में एड्रेस अपडेट, बस करना होगा ये काम

Aadhaar Update Process HOF: आधार इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को लिए UIDAI एक खास सर्विस लेकर आया है। देश में काफी सारे लोग हैं जिनके नाम पर कोई एड्रेस प्रूफ नहीं होता लेकिन जब भी उन्हें अपने आधार में एड्रेस को अपडेट कराना होता है परेशानी होती है। ऐसे ही आधार यूजर्स को समस्या को समझते हुए UIDAI ने नया अपडेट किया है

अपडेटेड Jan 12, 2023 पर 10:28 AM
Story continues below Advertisement
आधार इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को लिए UIDAI एक खास सर्विस लेकर आया है।

Aadhaar Update Process HOF: आधार इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को लिए UIDAI एक खास सर्विस लेकर आया है। देश में काफी सारे लोग हैं जिनके नाम पर कोई एड्रेस प्रूफ नहीं होता लेकिन जब भी उन्हें अपने आधार में एड्रेस को अपडेट कराना होता है परेशानी होती है। ऐसे ही आधार यूजर्स को समस्या को समझते हुए UIDAI ने नया अपडेट किया है। आप अपने परिवार के मुखिया के जरिये (Head of Family - HOF) आधार में अपडेट करा सकते हैं। आपको बस आधार में अपडेशन के लए परिवार के मुखिया की इजाजत लेनी होगी। आधार की ये सर्विस ऐसे लोगों की मदद करेगी जिनके पास प्रूफ के लिए दूसरा कोई डॉक्यूमेंट नहीं होता। UIDAI ने इस अपडेट को लेकर 3 जनवरी 2023 को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

जानें किन लोगों को होगा फायदा?

अब UIDAI ने 'हेड ऑफ फैमिली' के आधार बेस्ड वैलिडेशन प्रोसेस से आधार की जानकारी अपडेट करने की नई सर्विस शुरू की है। 'हेड ऑफ फैमिली' बेस्ड आधार में जानकारी अपडेट करने का तरीका उनके काम आएगा जिनके पास एड्रेस का कोई भी प्रूफ अपने नाम पर नहीं। इस सर्विस का फायदा परिवार के मुखिया के रिश्तेदार जैसे बच्चे, पति या पत्नी, माता-पिता आदि उठा सकते हैं। अपने नाम पर पते का कोई प्रूफ नहीं होने पर हेड ऑफ फैमिली यानी परिवार का मुखिया स्वयं के नाम पर सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स दे सकते हैं। ऐसा करके आधार अपडेट हो जाएगा।


इन डॉक्यूमेंट्स से हो जाएगा आधार अपडेट

परिवार के मुखिया के जरिये आधार में अपडेट राशन कार्ड, मार्कशीट, मैरिज सर्टिफिकेट, पासपोर्ट आदि डॉक्यूमेंट्स से काम हो जाएगा। इन डॉक्यूमेंट्स से परिवार के मुखिया के साथ अपने रिश्ते या संबंध को साबित कर पाएंगे। यदि अगर ऐसा कोई भी संबंध से जुड़ा प्रूफ नहीं है तो उस केस में परिवार का मुखिया सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म दे सकता है। आधार में अपडेट करने का ये तरीका उन लोगों के काम आएगा जो काम के सिलसिले में दूसरे शहरों में शिफ्ट हो जाते हैं।

ऐसे करना होगा 'हेड ऑफ फैमिली' को ऑनलाइन आधार अपडेट

- परिवार के मुखिया यानी Head of Family के डॉक्यूमेंट्स की मदद से अपने आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए My Aadhaar पोर्टल https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं।

- पोर्टल पर जाकर आधार को अपडेट का प्रोसेस चुनें।

- आधार एड्रेस का अपडेट को चुनें।

- परिवार के मुखिया का 'Head of Family' का आधार नंबर डालें।

- अपने रिलेशनशीप प्रूफ का डॉक्यूमेंट लगाना होगा।

- आपको अपना एड्रेस अपडेट करने के लिए 50 रुपये का चार्ज भी देना होगा।

- आपकी रिक्वेस्ट को परिवार के मुखिया को 30 दिन कें अंदर अप्रूव करना होगा। इसके लिए परिवार के मुखिया को लॉग इन करके अप्रूव करना होगा और फिर आपका आधार अपडेट हो जाएगा।

SEBI ने बदला नियम, OFS के जरिए अब गैर-प्रमोटर शेयरधारक भी बेच सकेंगे अपनी हिस्सेदारी

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jan 12, 2023 10:28 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।