Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, आज तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट, आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि राष्ट्रीय राजधानी में आज धूल भरी आंधी के बारिश होने की आशंका है। वहीं, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में भी धूल भरी आंधी चलने की आशंका है। मौसम कार्यालय ने कहा है कि 18 मई को राष्ट्रीय राजधानी में दिन के दौरान तेज सतही हवाएं चल सकती हैं, जबकि 19 मई को हल्की बारिश या तेज हवाओं के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है

अपडेटेड May 18, 2023 पर 11:43 AM
Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR सहित देश के कई इलाकों में बारिश का अनुमान लगाया गया है

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज बदल गया है। बुधवार रात हो हुई हल्की बारिश के बाद गुरुवार सुबह मौसम सुहाना रहा। इस बीच, मौसम विभाग ने गुरुवार को तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-NCR सहित देश के कई इलाकों में बारिश का अनुमान लगाया गया है। IMD के मुताबिक, गुरुवार (18 मई) को दिल्ली के साथ-साथ राजस्थान और बिहार में भी अगले 24 घंटे के दौरान बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के करनाल, असंध, सफीदों, जींद, पानीपत, गनौर, महम, सोनीपत, रोहतक, खरखौदा, भिवानी, चरखी दादरी, मट्टनहेल, कोसली, रेवाड़ी में बारिश की आशंका है। इसके अलावा राजस्थान में भी बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

धूल भरी आंधी चलने की आशंका

इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि राष्ट्रीय राजधानी में आज धूल भरी आंधी के बारिश होने की आशंका है। वहीं, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में भी धूल भरी आंधी चलने की आशंका है। मौसम कार्यालय ने कहा है कि 18 मई को राष्ट्रीय राजधानी में दिन के दौरान तेज सतही हवाएं चल सकती हैं, जबकि 19 मई को हल्की बारिश या तेज हवाओं के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।


इन इलाकों में होगी बारिश

IMD के अनुसार, उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, मध्य-दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और एनसीआर सहित अन्य क्षेत्रों में आज बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, मौसम कार्यालय ने दिन के दौरान धूल भरी आंधी या गरज के साथ छींटे पड़ने की भविष्यवाणी की है, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

इसके अलावा असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, सिक्किम, कर्नाटक, नागालैंड और केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। बिहार में भी गुरुवार (18 मई) को बारिश की आशंका जताई गई है।

ये भी पढ़ें- BSE Odisha Result: ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 96.4% स्टूडेंट्स हुए पास, वेबसाइट और SMS से ऐसे करें चेक

यूपी में भी चेतावनी

उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है तो कुछ इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आगरा, मेरठ, कानपुर, वाराणसी और गोरखपुर के इलाकों में तेज धूप के साथ भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।