Weather Update: 28 सितंबर तक इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

Weather Update: इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने अपने लेटेस्ट मौसम बुलेटिन में 28 सितंबर तक देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने की भविष्यवाणी की है। मौसम एजेंसी ने यह भी कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की स्थितियां पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों के लिए अनुकूल होती जा रही हैं। इसके अलावा, यह भी भविष्यवाणी की गई है कि 30 सितंबर, 2023 के आसपास बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका है

अपडेटेड Sep 25, 2023 पर 11:13 AM
Story continues below Advertisement
Weather Update: अगले 24 घंटे के दौरान बिहार में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है

Weather Update: इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने अपने लेटेस्ट मौसम बुलेटिन में 28 सितंबर तक देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने की भविष्यवाणी की है। मौसम एजेंसी ने यह भी कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की स्थितियां पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों के लिए अनुकूल होती जा रही हैं। इसके अलावा, यह भी भविष्यवाणी की गई है कि 30 सितंबर, 2023 के आसपास उत्तरी अंडमान सागर और इससे सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका है। यह धीरे-धीरे तीव्र होने के साथ पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। इसकी वजह से भारी बारिश होने की आशंका है।

पश्चिम बंगाल और सिक्किम की पहाड़ियों में रविवार को भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ। भूस्खलन से दार्जिलिंग जिले में नेशनल हाईवे 10 धंस गई, जिससे दोनों राज्यों के बीच आवाजाही बाधित हो गई। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के बाद भारी मात्रा में चट्टानें और कीचड़ पहाड़ी से नीचे लुढ़क गया। सिलीगुड़ी से लगभग 30 किलोमीटर दूर बंगाल के सेठी झोरा में हाईवे क्षतिग्रस्त हो गया। एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि सड़क मरम्मत के लिए पूरी तरह से बंद है। फिलहाल, मरम्मत में कुछ दिन लगेंगे।

इन राज्यों में बारिश की चेतावनी (IMD Rains Forecast)


- अगले 24 घंटे के दौरान बिहार में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है। 25 से 28 सितंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश होगी।

- 26 से 28 सितंबर के दौरान अंडमान और निकोबार में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।

- मौसम विभाग ने यह भी अनुमान लगाया है कि 24 घंटे के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है। 27 और 28 सितंबर को तटीय कर्नाटक और केरल में बारिश होगी। जबकि 25, 27 और 28 सितंबर को उत्तर आंतरिक कर्नाटक में बादल बरसेंगे।

ये भी पढ़ें- Asian Games 2023: निशानेबाजों ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड, 10 मीटर एयर राइफल टीम ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

- 25 और 28 सितंबर को कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है। जबकि 27 और 28 सितंबर को मध्य महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश होगी। IMD के मुताबिक, 27 सितंबर को मराठवाड़ा, 25 से 28 सितंबर के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ सहित गुजरात के कई अन्य हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की आशंका है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।