Get App

अफगानिस्‍तान: तालिबान राज में लड़कियों पर सितम! 80 स्कूली छात्राओं को दिया गया जहर, अस्पताल में भर्ती

ऐसा माना जा रहा है कि अगस्त 2021 में तालिबान के सत्ता में आने और अफगान महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों तथा स्वतंत्रता पर नियंत्रण करने के बाद से इस तरह का यह पहला मामला है। देश में लड़कियों के छठी कक्षा से आगे पढ़ाई करने पर प्रतिबंध है। शिक्षा अधिकारी ने विस्तृत जानकारी नहीं देते हुए कहा कि जहर देने वाले व्यक्ति की निजी रंजिश थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 05, 2023 पर 10:29 AM
अफगानिस्‍तान: तालिबान राज में लड़कियों पर सितम! 80 स्कूली छात्राओं को दिया गया जहर, अस्पताल में भर्ती
उत्तरी अफगानिस्तान में दो अलग-अलग घटनाओं में प्राथमिक स्कूलों की 80 अफगान लड़कियों को जहर दे दिया गया

Girls In Afghanistan: अफगानिस्‍तान में सत्ताधारी तालिबान ने हमेशा लड़कियों की शिक्षा का विरोध किया है। इसके चलते अफगानिस्‍तान में स्‍कूल जाने वाली लड़कियों को अब निशाना बनाया जा रहा है। इस बीच स्‍कूल में पढ़ने वाली लड़कियों को जहर देने की खबर सामने आ रही है। अमेरिकी न्यूज चैनल Fox News के मुताबिक, उत्तरी अफगानिस्तान में दो अलग-अलग घटनाओं में प्राथमिक स्कूलों की 80 अफगान लड़कियों को जहर दे दिया गया, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अफगानिस्तान में एक शिक्षा अधिकारी ने फॉक्स न्यूज से कहा कि लगभग 80 लड़कियों को स्कूलों में जहर दिए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों के मुताबिक, ये घटनाएं उत्तर में स्थित सर-ए-पुल प्रांत में शनिवार और रविवार को हुईं। एक अधिकारी ने कहा कि संगचरक जिले में कक्षा 1 से 6 तक की छात्राओं को जहर दिए जाने की घटना सामने आई है।

ऐसा माना जा रहा है कि अगस्त 2021 में तालिबान के सत्ता में आने और अफगान महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों तथा स्वतंत्रता पर नियंत्रण करने के बाद से इस तरह का यह पहला मामला है। देश में लड़कियों के छठी कक्षा से आगे पढ़ाई करने पर प्रतिबंध है। शिक्षा अधिकारी ने विस्तृत जानकारी नहीं देते हुए कहा कि जहर देने वाले व्यक्ति की निजी रंजिश थी। ये घटनाएं सर-ए-पुल प्रांत में शनिवार और रविवार को हुईं।

महिलाओं पर लगाया बैन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें