महिला ने रेप का लगाया फर्जी आरोप, परिजनों ने पुलिस को दिखाया ऐसा सबूत, सलाखों के पीछे पहुंच गई युवती

Uttar Pradesh News: बीते 9 अक्टूबर को आगरा में एक महिला ने अजय नाम के लड़के पर रेप का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन युवक के परिजनों ने पुलिस को ऐसा सबूत दिखाया कि पूरी मामला ही पलट गया। पुलिस ने फिलहाल महिला को जेल भेज दिया है। आइए जानते हैं क्या था पूरा मामला...

अपडेटेड Nov 02, 2024 पर 11:07 PM
महिला ने रेप का लगाया फर्जी आरोप, परिजनों ने पुलिस को दिखाया ऐसा सबूत, सलाखों के पीछे पहुंच गई युवती

आगरा से फर्जी रेप का एक अनूठा मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। मामला आगरा के थाना एत्माद्दौला का है। 9 अक्टूबर को एक महिला ने अजय नाम के लड़के के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज करवाया था, जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया था कि वह फिरोजाबाद से आगरा काम के लिए आई थी, तभी अजय ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसको पिला दिया और उसके साथ रेप किया।

15 लाख के लिए युवक को फसाना चाहती थी महिला

पुलिस ने जब युवक पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की, तो पुलिस को इसके पीछे का असली मकसद मालूम हुआ। जांच में पुलिस को पता चला कि चार महिलाओं ने मिलकर अजय को फंसाने के लिए रेप का झूठा मुकदमा दर्ज करवाया था। इस पूरे मामले में एक महिला मुस्लिम समुदाय से भी थी। उसका असली नाम सायना परवीन था, जबकि उसने अपना आधार कार्ड हिन्दू नाम से बनवा रखा था।


जांच में पता चला कि आरोपी महिला सायना परवीन ने अजय के परिजनों से 15 लाख रुपए की डिमांड भी की थी। अब इसको लेकर पुलिस ने झूठा मामला दर्ज करवाने के लिए महिलाओं पर नया मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मुख्य आरोपी सायना परवीन के साथ ही उसकी साथी महिला ज्योति को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस के मुताबिक, दो और महिलाएं तनु और मनीषा फरार हैं, जिनकी खोजबीन चल रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

उत्तर प्रदेश के ACP  हेमंत कुमार ने बताया कि 9 अक्टूबर को थाना एत्माद्दौला में एक महिला आई थी। उसने बताया कि वह काम के सिलसिले में फिरोजाबाद से आगरा आई थी, जहां अजय नाम के युवक उसके साथ रेप कर दिया। 10 अक्टूबर को अजय को गिरफ्तार करके पुलिस ने जेल भेज दिया।

इसके एक ही दिन बाद जांच में सामने आया कि महिला का असली नाम सायना परवीन है और उसका आधार कार्ड भी फर्जी है। वहीं महिला ने केस वापस करने के नाम पर परिवार से 15 लाख रुपए की डिमांड रखी थी, जिसके बाद पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी के साथ ही उसकी साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बाकी अन्य आरोपियों की खोज जारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।