आगरा से फर्जी रेप का एक अनूठा मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। मामला आगरा के थाना एत्माद्दौला का है। 9 अक्टूबर को एक महिला ने अजय नाम के लड़के के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज करवाया था, जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया था कि वह फिरोजाबाद से आगरा काम के लिए आई थी, तभी अजय ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसको पिला दिया और उसके साथ रेप किया।
