Get App

अब Akasa Air की फ्लाइट को मिली बम की धमकी, दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग, सुरक्षा कारणों से IndiGO फ्लाइट का भी रूट बदला

Flight Bomb Threat: तीन दिनों में यह 11वीं घटना है, जब धमकी भरे मैसेज के कारण फ्लाइट शेड्यूल प्रभावित हुआ है। विमान बेंगलुरु जा रहा था, हालांकि, एयरलाइन को बम की धमकी मिलने के बाद यह वापस दिल्ली लौट रहा है। सूत्रों ने बताया कि एयरलाइंस को यह धमकी सोशल मीडिया से मिली है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 16, 2024 पर 2:46 PM
अब Akasa Air की फ्लाइट को मिली बम की धमकी, दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग, सुरक्षा कारणों से IndiGO फ्लाइट का भी रूट बदला
अब Akasa Air की फ्लाइट को मिली बम की धमकी, दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग (FILE PHOTO)

इंडिगो और एयर इंडिया के बाद अब अकासा एयर की फ्लाइट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली। 184 यात्रियों के साथ अकासा एयर की फ्लाइट- QP1335 को कथित तौर पर बम की धमकी मिली। इसके बाद इमरजेंसी घोषित कर दी गई और विमान अब दिल्ली लौट रहा है। कुछ मिनट बाद, मुंबई से दिल्ली जाने वाली IndiGo की एक फ्लाइट को इसी तरह के कारणों से अहमदाबाद की ओर मोड़ना पड़ा। तीन दिनों में यह 12वीं घटना है, जब धमकी भरे मैसेज के कारण फ्लाइट शेड्यूल प्रभावित हुआ है।

Akasa Air का ये विमान बेंगलुरु जा रहा था, हालांकि, एयरलाइन को बम की धमकी मिलने के बाद यह वापस दिल्ली लौट रहा है। सूत्रों ने बताया कि एयरलाइंस को यह धमकी सोशल मीडिया से मिली है।

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए, Akasa Air के प्रवक्ता ने कहा, “16 अक्टूबर, 2024 को दिल्ली से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाली अकासा एयर की फ्लाइट QP 1335, जिसमें 174 यात्री, 3 शिशु और 7 चालक दल के सदस्य सवार हैं, उसे सिक्योरिटी अलर्ट मिला।

उन्होंने कहा, अकासा एयर इमरजेंसी रिस्पांस टीमें स्थिति पर नजर रख रही हैं और उन्होंने पायलट को पूरी एहतियात के साथ फ्लाइट को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर मोड़ने की सलाह दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें