Amarnath Yatra 2023: जम्मू से बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा की ओर अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना हो गया है। आज सुबह तड़के करीब 4.15 बजे पूजा अर्चना के बाद उप राज्यपाल (Lieutenant Governor – LG) और अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) ने पहले जत्थे को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जम्मू का बेस कैंप पूरी तरह भोले के रंग में रंगा गया। भक्तों ने भोले के जयकारे लगाकर यात्रा की शुरुआत की। ये जत्था पवित्र गुफा के दर्शन करने निकल गया है। LG ने बाबा अमरनाथ से सभी के लिए शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।
