VIDEO: तवांग झड़प के बीच, सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा भारत और चीन के सैनिकों के बीच मार पिटाई का वीडियो

कई न्यूज चैनलों और BJP नेता सीटी रवि समेत कई वरिष्ठ राजनेताओं ने ये वीडियो शेयर किए। वीडियो में देखा जा सकता है, भारतीय सैनिक LAC पर चीन की PLA के भारतीय इलाके में घुसने की कोशिश को नाकामयाब किया

अपडेटेड Dec 14, 2022 पर 9:12 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा भारत और चीन के सैनिकों के बीच मार पिटाई का वीडियो

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने हाल ही में संसद (Parliament) में बताया कि चीन (China) के सैनिकों ने 9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के तवांग सेक्टर (Tawang Sector) के यांग्त्से इलाके में LAC पर 'एकतरफा यथास्थिति' को बदलने की कोशिश की। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे हाल में तवांग की झड़प (Tawang Clash) का वीडियो बताया जा रहा है। हालांकि, ये वीडियो साल 2021 का है। इसमें सैनिकों के बीच आमना-सामना हो रहा है।

कई न्यूज चैनलों और BJP नेता सीटी रवि समेत कई वरिष्ठ राजनेताओं ने ये वीडियो शेयर किए। वीडियो में देखा जा सकता है, भारतीय सैनिक LAC पर चीन की PLA के भारतीय इलाके में घुसने की कोशिश को नाकामयाब किया।

वीडियो में भारतीय सैनिकों को ये कहते हुए सुना जा सकता है, “उन्हें सिर पर मारो…मारो, मारो। उन्हें वापस भगा दो… उन्हें भगा दो।" वे चीन के सैनिकों को डंडों से मार रहे हैं और उन्हें आगे बढ़ने से रोकने के लिए कटीले तारों का इस्तेमाल कर रहे हैं।


NDTV की एक रिपोर्ट के अनुसार, सेना ने एक बयान में कहा, हालांकि, ये वीडियो तवांग में हुई हाल की घटना का नहीं है।

ऐसा माना जा रहा है कि हाथापाई का ये वीडियो 2021 में LAC के पास यांग्त्से सेक्टर की हुई एक घटना का है। ये घटना पूर्वी लद्दाख में गालवान घाटी में झड़पों के एक साल बाद की है। इसमें भारतीय सैनिक पंजाबी में बोलती सुनाई दे रहे हैं।

जून 2020 में PLA के साथ भयंकर संघर्ष में बीस भारतीय सैनिक मारे गए थे, जिससे दशकों में दोनों पक्षों के बीच सबसे गंभीर सैन्य संघर्ष शुरू हो गया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को संसद में एक बयान में कहा, "भारतीय सेना ने बहादुरी से PLA को हमारे क्षेत्र में अतिक्रमण करने से रोका और उन्हें अपनी चौकियों पर वापस जाने के लिए मजबूर किया। झड़प में दोनों पक्षों के कुछ सैनिक घायल हो गए।"

उन्होंने लोकसभा और राज्यसभा में अपने बयान में कहा कि हाथापाई में भारतीय सैनिकों की कोई मौत या गंभीर चोट नहीं आई है। चीन ने बयान का जवाब दिया और कहा कि भारत के साथ सीमा पर स्थिति "आम तौर पर स्थिर" थी।

'हम क्यों नहीं ऐसा करते...', चीन को 'सबक' सिखाने के लिए अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार को दी ये सलाह

एक दिन बाद, चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के वेस्टर्न थिएटर कमांड के प्रवक्ता सीनियर कर्नल लॉन्ग शाओहुआ ने दावा किया कि 9 दिसंबर को झड़प तब हुई, जब वास्तविक नियंत्रण रेखा के चीनी पक्ष में नियमित गश्त पर उसके सैनिक थे, तो भारतीय सैनिकों ने उन्हें दिया था।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने मीडिया से कहा कि दोनों पक्षों ने राजनयिक और सैन्य चैनलों के जरिए सीमा संबंधी मुद्दों पर सुचारू संचार बनाए रखा है। वांग ने हालांकि नौ दिसंबर की झड़प के बारे में ब्योरा देने से इनकार कर दिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।