Karwa Chauth 2026: चांद से भी ज्यादा चमकेगा आपका रूप, करवा चौथ पर साड़ी ड्रेपिंग के 7 यूनिक आइडियाज के साथ!

करवा चौथ पर साड़ी को अलग अंदाज में स्टाइल करके आप अपने लुक को खास बना सकती हैं। बेल्टेड साड़ी से लेकर जैकेट स्टाइल तक, ये तरीके आपको ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक देंगे। 29 अक्टूबर को करवा चौथ के मौके पर आप अपनी पसंद और आराम के हिसाब से इनमें से कोई भी स्टाइल आजमा सकती हैं।

अपडेटेड Oct 27, 2026 पर 12:02
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस साल करवा चौथ का त्योहार 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को मनाया जाने वाला है। इस दिन महिलाएं अपने लुक को खास बनाने के लिए साड़ी, गहने और मेकअप पर खास ध्यान देती हैं और दूसरों से अलग दिखना चाहती है। यदि आप भी इस बार साड़ी में ट्रेडिशनल के साथ स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं, तो ये 7 तरीके आपके काम आ सकते हैं।
इस साल करवा चौथ का त्योहार 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को मनाया जाने वाला है। इस दिन महिलाएं अपने लुक को खास बनाने के लिए साड़ी, गहने और मेकअप पर खास ध्यान देती हैं और दूसरों से अलग दिखना चाहती है। यदि आप भी इस बार साड़ी में ट्रेडिशनल के साथ स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं, तो ये 7 तरीके आपके काम आ सकते हैं।


1. बेल्टेड साड़ी स्टाइल
साड़ी के ऊपर एथनिक बेल्ट पहनकर आप अपने लुक को मॉडर्न टच दे सकती हैं। यह स्टाइल कमर को अच्छा शेप देता है और साड़ी को संभालना भी आसान बनाता है।

2. ओपन पल्लू साड़ी स्टाइल
इस स्टाइल में साड़ी का पल्लू खुला रखा जाता है, जिससे उसका बॉर्डर और डिजाइन अच्छी तरह नजर आता है। सिल्क, बनारसी और जॉर्जेट साड़ी के साथ यह स्टाइल काफी खूबसूरत लगता है।

3. मराठी साड़ी ड्रेपिंग स्टाइल
मराठी स्टाइल में साड़ी को ट्रेडिशनल तरीके से पहना जाता है, जिसमें प्लीट्स और ड्रेपिंग का खास अंदाज होता है। नथ, चूड़ियों और ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ यह लुक करवा चौथ के लिए अच्छा तरीका है।

4. गुजराती पल्लू साड़ी स्टाइल
इस स्टाइल में साड़ी का पल्लू आगे की तरफ रखा जाता है, जिससे उस पर बनी कढ़ाई और डिजाइन उभरकर नजर आते हैं। हैवी बॉर्डर या वर्क वाली साड़ी के साथ यह स्टाइल खास लगता है।

5. प्री-ड्रेप्ड साड़ी स्टाइल
अगर आप साड़ी पहनने में ज्यादा समय नहीं लगाना चाहती हैं, तो प्री-ड्रेप्ड साड़ी चुन सकती हैं। इसे पहनना आसान होता है और प्लीट्स भी अच्छी तरह सेट रहती हैं, जिससे त्योहार के दौरान लुक आरामदायक बना रहता है।

6. जैकेट साड़ी स्टाइल
साड़ी के साथ एम्ब्रॉयडरी वाली जैकेट या डिजाइनर लॉन्ग जैकेट पहनकर आप इंडो-वेस्टर्न लुक पा सकती हैं। यह स्टाइल खासकर सिंपल साड़ी के साथ अच्छा लगता है और आपको बाकी लुक से अलग दिखाता है।


7. प्लीटेड पल्लू साड़ी स्टाइल
इस स्टाइल में पल्लू की प्लीट्स बनाकर उसे कंधे पर अच्छी तरह सेट किया जाता है। इससे साड़ी का लुक साफ-सुथरा और अट्रैक्टिव दिखता है। करवा चौथ की पूजा और दूसरे कामों के दौरान भी इसे संभालना आसान रहता है।