Get App

अमिताभ बच्चन ने पान मसाला के विज्ञापन से खुद को किया अलग, खत्म किया कॉन्ट्रैक्ट, पैसे भी लौटाए

एक राष्ट्रीय तंबाकू विरोधी संगठन ने अमिताभ बच्चन से एड कैंपेन से खुद को अलग करने का अनुरोध किया गया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 11, 2021 पर 2:12 PM
अमिताभ बच्चन ने पान मसाला के विज्ञापन से खुद को किया अलग, खत्म किया कॉन्ट्रैक्ट, पैसे भी लौटाए

अमिताभ बच्चन ने एक पान मसाला ब्रांड के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट ये कहते हुए खत्म कर दिया है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि ये "सरोगेट विज्ञापन के अंतर्गत आता है।" सरोगेट एडवरटाइजिंग, विज्ञापन का एक ऐसा तरीका है, जिसका इस्तेमाल किसी दूसरे प्रोडक्ट के रूप में सिगरेट और शराब जैसे प्रतिबंधित प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है। बिग बी ने ये फैसला तब लिया, जब उन्हें एक राष्ट्रीय तंबाकू विरोधी संगठन ने एड कैंपेन से खुद को अलग करने का अनुरोध किया गया था। अमिताभ के फैन्स ने भी उनके इस विज्ञापन की काफी आलोचना की थी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि अमिताभ बच्चन ने खुद को ब्रांड से अलग कर लिया है। बयान में कहा गया, "कमला पसंद ... कमर्शियल प्रसारित होने के कुछ दिनों बाद, ही अमिताभ बच्चन ने ब्रांड से कॉन्टैक्ट किया और पिछले हफ्ते इससे खुद को अलग कर लिया।"

इसमें कहा गया, "अचानक उठाए इस कदम की पड़ताल करने पर, ये पता चला कि जब बच्चन ब्रांड से जुड़े थे, तो उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि ये सरोगेट विज्ञापन के अंतर्गत आता है, अमिताभ बच्चन ने ब्रांड के साथ कॉन्ट्रैक्ट समाप्त कर दिया है और साथ ही प्रमोशन के लिए जो पैसा मिल था, वो भी लौटा दिया है।"

इससे पहले, अमिताभ बच्चन और नेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर टोबैको इरेडिकेशनल के अध्यक्ष शेखर साल्कर को एक पत्र लिखा गया था, जिसमें कहा गया था कि पान मसाला नागरिकों के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है।

इसमें यह भी कहा गया है कि चूंकि बिग बी पल्स पोलियो अभियान के लिए सरकारी ब्रांड एंबेसडर हैं, इसलिए उन्हें पान मसाला विज्ञापनों को तुरंत छोड़ देना चाहिए।

इस पत्र में लिखा, "एक ऑन्कोलॉजिस्ट और तंबाकू बंद करने के क्षेत्र में काम कर रहे एक NGO के सदस्य के रूप में, शाहरुख खान, अजय देवगन, रणवीर सिंह और ऋतिक रोशन जैसे विभिन्न प्रभावशाली और प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेताओं द्वारा किए गए संदिग्ध उपायों के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए मैं दुखी और उत्तेजित हूं, जिससे छात्रों में तंबाकू का इस्तेमाल बढ़ गया है।"

पिछले महीने, अमिताभ बच्चन से उनके फैन जब ये पूछा कि उन्होंने पान मसाला ब्रांड का विज्ञापन क्यों चुना, तो अमिताभ ने खुद सोशल मीडिया पर इसका जवाब दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें