Get App

विपक्ष ने 2024 में वोटर्स को गुमराह किया, 2027 के चुनाव में भारी बहुमत से जीतेगी बीजेपी: यूपी मंत्री नंद गोपाल नंदी

नंद गोपाल नंदी ने उत्तर प्रदेश में बीजेपी की पिछली चुनावी सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को दिया। उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को बहुमत इसलिए मिला था, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्र में रहते हुए कड़ी मेहनत की थी

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Nov 17, 2026 पर 7:14 PM
विपक्ष ने 2024 में वोटर्स को गुमराह किया, 2027 के चुनाव में भारी बहुमत से जीतेगी बीजेपी: यूपी मंत्री नंद गोपाल नंदी
बीजेपी को मिली जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्र सरकार में उनके काम को दिया

उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज होने लगी है। इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्र सरकार में उनके काम को दिया। साथ ही आरोप लगाया कि 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्ष ने मतदाताओं को गुमराह किया था, लेकिन अब जनता उसकी कथित सच्चाई समझ चुकी है।

नंद गोपाल नंदी ने Network18 Rising Bharat Summit: North Edition में हिस्सा लेते हुए ये बातें कहीं। मनी कंट्रोल के मैनेजिंग एडिटर नलिन मेहता से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी ने 2017 में उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत हासिल किया था और पार्टी 2027 में भी इसी तरह पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

2017 में मोदी के काम से मिली थी बीजेपी को जीत, 2027 में भी वापसी का दावा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें