CBI ने आम्रपाली ग्रुप के 3 डायरेक्टरों के खिलाफ दर्ज किया केस, यूनियन बैंक से ₹472 करोड़ के फ्रॉड का आरोप

CBI ने आम्रपाली स्मार्ट सिटी डेवलपर्स और उसके 3 डायरेक्टरों के खिलाफ यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से 472 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्ज किया है

अपडेटेड Feb 03, 2022 पर 10:26 PM
Story continues below Advertisement
CBI ने आम्रपाली ग्रुप के डायरेक्टरों पर बैंक धोखाधड़ी के मामले में दर्ज किया केस

सीबीआई (CBI) ने आम्रपाली स्मार्ट सिटी डेवलपर्स (Amrapali Smart City Developers) और उसके 3 डायरेक्टरों के खिलाफ यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) से कथित तौर पर 472 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्ज किया है। जिन 3 डायरेक्टरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, उनमें अनिल कुमार शर्मा, शिव प्रिया और अजय कुमार का नाम शामिल है।

बता दें कि इससे पहले बीते नवंबर में आम्रपाली समूह के 40,000 से ज्यादा होम बायर्स घर खरीदारों को राहत देते हुए 6 बैंकों के एक समूह (कंसोर्टियम) ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह अटकी हुई परियोजनाओं को जल्दी पूरा करने के लिए करीब 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करने पर सहमत है।


आम्रपाली की एक अटकी परियोजना में नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (NBCC) द्वारा तैयार किए गए 150 फ्लैट दिवाली के अवसर पर अदालत के ‘रिसीवर’ के सहयोग से आयोजित एक छोटे से समारोह में घर खरीदारों को दिए गए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।