April Fools' Day 2024: 1 अप्रैल का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में सिर्फ एक ही विचार आता है कि इस दिन लोगों को फूल (Fool – मूर्ख) बनाना है। शायद यह वजह है कि इस दिन लोग एक दूसरे को फूल यानी बेवकूफ या मूर्ख बनाने का कोई मौका नहीं चूकते हैं। यहां तक कि इस दिन पर गाना भी बन चुका है। आपने भी ये गाना बचपन में जरूर सुना होगा कि ‘अप्रैल फूल बनाया तो उनको गुस्सा आया’। साल 1964 में आई फिल्म का नाम भी ‘अप्रैल फूल’ था। आप भी 1 अप्रैल को सेलिब्रेट करते होंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि इस दिन की शुरुआत कैसे हुई थी और आखिर क्यों लोग इस दिन एक दूसरे को बेवकूफ बनाने का काम करते हैं।
