Get App

Assam Coal Mine: असम की कोयला खदान से एक शव बरामद, 6 लोग फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Assam Coal Mine: असम के दीमा हसाओ जिले में कोयला खदान में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने का काम जारी है। इस बीच एक मजदूर मौत हो गई है। जिसका शव बाहर निकाला गया है। सेना और एनडीआरएफ की टीमों के साथ अब भारतीय नौसेना के गोताखोर ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। खदान में अचानक पानी भर जाने की वजह से मजदूर फंस गए थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 08, 2025 पर 10:59 AM
Assam Coal Mine: असम की कोयला खदान से एक शव बरामद, 6 लोग फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Assam Coal Mine: खदान में पानी का लेवल 100 फीट तक पहुंच गया है।

असम के दीमा हसाओ में कोयला खदान में दो दिन पहले पानी भर गया था। पानी का लेवल 100 फीट तक पहुंच गया था। जिससे 9 मजदूर फंस गए थे। उनमें एक मजदूर का शव बरामद कर लिया गया है। राज्य के सीम हिमंता बिस्व सरमा ने इस बात की जानकारी दी है। कुछ लोगों को बाहर निकाला गया था। मौजूदा समय में 6 मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव कार्य में सेना और एनडीआरएफ की टीमों के साथ अब भारतीय नौसेना के गोताखोर ऑपरेशन में जुटे हुए हैं।

राज्य के सीएम सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि 21 PARA SF की डाइविंग टीम ने खदान के नीचे से एक शव बरामद किया है। हम शोक में डूबे परिवार के प्रति संवेदन व्यक्त करते हैं। हम उनके परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान तेजी से चल रहा है। सेना और एनडीआरएफ पहले ही खदान में दाखिल हो चुकी हैं।

विशाखापत्तनम से गोताखोर रवाना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें