असम में बाढ़ से हालत खराब, 6 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 45 लोगों की मौत

Assam Flood: असम में लगातार मूसलाधार हो रही है बारिश हालात बेहद खराब हो गए हैं। बारिश की वजह से लाखों लोगों के घर डूब गए हैं। राज्य के 19 जिलों में कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई है। 6 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सूबे के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा से बात की है

अपडेटेड Jul 02, 2024 पर 1:09 PM
Assam Flood: मौसम विभाग ने असम में अगले 2-3 दिनों तक भारी बारिश की आशंका जताई है।

असम में मूसलाधार बारिश से लोगों के हाल बेहाल हैं। सूबे के 19 जिलों में बाढ़ आ गई है। 6.44 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। लाखों लोगों के घर पानी में डूब गए हैं। भारी बारिश की वजह से अब तक 45 लोगों की जान चली गई है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, कम से कम 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसमें ब्रह्मपुत्र नदी जोराहट जिले के नेमीघाट में अपने हाई लेवल को पार कर चुकी है। असम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (Assam State Disaster Management Authority- ASDMA) ने एक बुलेटिन में कहा है कि NDRF, SDRF, भारतीय सेना (Indian Army), इंडियन एयर फोर्स (Indian Air Force) और स्थानीय प्रशासन (Local Administration) राहत और बचाव काम में जुटी हुई हैं।

ASDMA ने आगे कहा कि 6,44,128 लोग बाढ़ से फंसे हुए हैं। कामरूप, गोलाघाट, माजुली, लखीमपुर, करीमगंज, कछार, धेमाजी, मोरीगांव, उदलगुड़ी, डिब्रूगढ़, तिनसुकिया, नागांव, शिवसागर, दारंग, नलबाड़ी, सोनितपुर, तामुलपुर, विश्वनाथ और जोरहाट बाढ़ आ गई है।

बाढ़ से 45 लोगों की मौत


इस साल बाढ़, तूफान और लैंड स्लाइड से मरने वालों की संख्या 45 तक पहुंच गई है। राज्य में बाढ़ से इंसानों के अलावा जंगली जानवर भी प्रभावित हुए हैं। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में पानी का लेवल बढ़ गया है। इससे बचने के लिए जानवर भी पलायन करने लेगे हैं। आने वाले दिनों में बाढ़ की स्थिति और खराब होने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो से तीन दिनों तक राज्य में भारी बारिश की आशंका जताई है। इससे पहले सोमवार को सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि पड़ोसी राज्य अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है।

पीएम मोदी ने सीएम से की बात

गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के जलाशयों में लगातार हो रही बारिश की वजह से असम में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। सरमा ने आगे कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुझे फोन किया और स्थिति से निपटने के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

मिजोरम में भारी बारिश से 3 लोगों की मौत

मिजोरम के आइजोल में मंगलवार (2 जुलाई) को लैंडस्लाइड में चार साल की बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। सभी लोग अपने घर में सो रहे थे, तभी लैंडस्लाइड के कारण टिन की छत वाली बिल्डिंग ढह गई। इस दौरान परिवार के कुछ सदस्य भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन एक कपल और उनकी बेटी मलबे में दब गए।

Mumbai Rain: मुंबई में आज भारी बारिश की आशंका, कुछ दिनों बाद कम होगी बारिश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।