मुंबई में पिछले कई दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। जून महीने में ही यहां मौसम ने दस्तक दे दिया था। तब ये यहां लगातार बारिश हो रही है। आज (2 जून 2024) शहर में बादल छाए हुए हैं। सुबह से कई इलाकों में कई दौर में बारिश हो चुकी है। अभी आज दिन भर बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग (Meteorological Department -IMD) ने मुंबई महानगर क्षेत्र (Mumbai Metropolitan Region - MMR) समेत शहर और उपनगरीय इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। सोमवार शाम से ही शहर और उपनगरीय इलाकों में छिटपुट बारिश हुई। जिससे शहर में ठंडक बढ़ गई है।
मौसम विभाग का कहना है कि मुंबई और इसके उपनगरीय इलाके में अगले 24 घंटे तक अलग-अलग जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। शहर में पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होगी। इसके साथ ही दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक, आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस बीच, बृहन्मुंबई महानगर पालिका (Brihanmumbai Municipal Corporation – BMC) ने कहा है कि शहर के तट पर सुबह 9.23 बजे और शाम 8.46 बजे हाई टाइड (high tide) आएगा। इसकी ऊंचाई 3.98 मीटर और 3.54 मीटर होगी। महानगर पालिका ने आगे कहा कि दोपहर 3.40 बजे शहर के तट पर करीब 2.18 मीटर का लो टाइड (Low Tide) आएगा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले हफ्ते गुरुवार से रविवार तक तापमान में मामूली गिरावट आएगी। यह 25 डिग्री सेल्सियस और फिर 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
महाराष्ट्र के पालघर में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने ठाणे, रायगढ़ और मुंबई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि पालघर जिले को ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। कहा गया है कि मुंबई के पड़ोसी जिले में आज अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
नवी मुंबई में 2 जुलाई तक 38.60 मिमी बारिश हुई
नवी मुंबई महानगर पालिका का कहना है कि शहर में 38.60 मिमी बारिश हुई है। जबकि कोपरखैरणे में 52.80 मिमी, ऐरोली में 57.20 मिमी और दीघा में 56.60 मिमी बारिश हुई है। NMMC ने कहा कि मानसून की शुरुआत के बाद से, मुंबई के पड़ोसी शहर में 397.23 मिमी बारिश हुई है।