दीवाली की पूर्व संध्या पर 11 नवंबर को रामनगरी अयोध्या (Ayodhya) में नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है। शहर में आयोजित 'दीपोत्सव (Deepotsav)' कार्यक्रम के दौरान 22.23 लाख से अधिक दीये जलाए गए, जो एक साथ सबसे अधिक दीये जलने का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) है। ये दिये राम की पैड़ी के घाटों पर जलाए गए, जिसे देखने हजारों की संख्या में लोग आए थे। यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। गिनीज बुक के अधिकारियों ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को नए वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट सौंपा।
