Credit Cards

UIDAI Aadhar Card: ‘बाल आधार’ को बायोमेट्रिक अपडेट करना हुआ अनिवार्य, जानें क्या है ये और कैसे करना होगा अपडेट

Blue Aadhar Card: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने बच्चों के आधार यानी ‘बाल आधार’ (Baal Aadhaar) के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है।

अपडेटेड Nov 23, 2022 पर 7:50 PM
Story continues below Advertisement
'बाल आधार' कार्ड में बच्चे की बायोमेट्रिक जानकारी नहीं होती है।

Blue Aadhar Card: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने बच्चों के आधार यानी ‘बाल आधार’ (Baal Aadhaar) के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है। अथॉरिटी ने 5 से 15 साल तक के बच्चों के आधार के लिए आधार डेटा में बायोमेट्रिक जानकारी को अपडेट करना अनिवार्य कर दिया है। UIDAI ने ट्विटर पर जानकारी दी कि 5-15 साल के बच्चों के बायोमेट्रिक जानकारी को अपडेट करना अनिवार्य है। यह प्रोसेस मुफ्त है।

UIDAI  ने दी जानकारी

यूआईडीएआई ने एक अन्य ट्वीट में यह भी ऐलान किया कि बायोमेट्रिक्स अपडेट करने के बाद बच्चे के आधार नंबर में कोई बदलाव नहीं होगा। माता-पिता को फॉर्म भरने और अपने बच्चों के बायोमेट्रिक डेटा को अपडेट करने के लिए निकटतम आधार नामांकन केंद्र पर जाना होगा।


2 बार कराना होगा बायोमेट्रिक अपडेट

यूआईडीएआई ने अपने आधिकारिक पोस्ट में यह भी बताया कि एक बच्चे के आधार को दो अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट करना होगा। ये अनिवार्य है। पहला बायोमेट्रिक अपडेट बच्चे के 5 साल की उम्र में और दूसरा 15 साल की उम्र में किया जाना अनिवार्य होगा।

5-15 साल के बच्चों के आधार में बायोमेट्रिक जानकारी को अपडेट करना अनिवार्य है 5-15 साल के बच्चों के आधार में बायोमेट्रिक जानकारी को अपडेट करना अनिवार्य है

क्या होता है नीला आधार कार्ड

2009 के बाद से भारत में 5 साल और उससे कम उम्र की संख्या पर सर्वे किया, जिसके बाद सरकार ने बाल आधार को लॉन्च किया। नीले रंग आधार नियमित इस्तेमाल होने वाले सफेद रंग के आधार कार्ड से अलग होता है। नीले रंग वाला 12 अंकों का आधार 5 या उससे कम उम्र के बच्चों के लिए बनता है। 5 साल के बाद ये वैलिड नहीं रहता। इसमें अब बायोमिट्रिक अपडेट करना होगा।

ऐसे बनेगा नीला आधार कार्ड

नियमित आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया की तरह ही इसमें माता-पिता बच्चे के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरेंगे। इसके अलावा प्रूफ ऑफ आइडेंटिटी, प्रूफ ऑफ एड्रेस, प्रूफ ऑफ रिलेशनशिप और बच्चे की जन्मतिथि जैसे डॉक्यूमेंट देने होंगे। एक नीला आधार कार्ड नियमित आधार कार्ड से कई मायनों में अलग है। यह 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए है। साथ ही सफेद आधार और इसमें सबसे बड़ा अंतर यह है कि 'बाल आधार' कार्ड में बच्चे की बायोमेट्रिक जानकारी नहीं होती है।

जमा कर सकते हैं ये डॉक्यूमेंट

UIDAI के अनुसार माता-पिता अपने बच्चों की स्कूल आईडी का इस्तेमाल नीले आधार कार्ड के एनरोलमेंट के लिए कर सकते हैं। यदि माता-पिता Toddler बच्चे का एनरोलमेंट कर रहे हैं, तो वे जन्म प्रमाण पत्र या अस्पताल की डिस्चार्ज स्लिप का इस्तेमाल एक वैलिड डॉक्यूमेंट के तौर पर कर सकते हैं।

नीला आधार बनाने के लिए फॉलो करने होंगे ये स्टेप्स

स्टेप 1: अपने बच्चे के साथ एनरोलमेंट सेंटर पर जाएं। ऊपर बताए गए सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट ले जाना न भूलें। एनरोलमेंट फॉर्म लेकर भर दें।

स्टेप 2: आपको अपना आधार कार्ड देना होगा क्योंकि माता-पिता के आधार का इस्तेमाल बच्चे के आधार के लिए किया जाता है।

स्टेप 3: आपको एक फोन नंबर देने के लिए कहा जाएगा, जिसके तहत नीला आधार कार्ड जारी किया जाएगा।

स्टेप 4: नीले आधार में बायोमेट्रिक जानकारी की आवश्यकता नहीं है, केवल एक फोटो क्लिक की जाएगी। इसके बाद आगे की वैरिफिकेशन होगी।

स्टेप 5: डॉक्यूमेंट वैरिफाई होने के बाद एक मैसेज आएगा। वैरिफिकेशन होने के 60 दिनों के अंदर आपके बच्चे को नीला आधार कार्ड जारी हो जाएगा।

G20 Summit| विकासशील देशों की आवाज बनेगा इंडिया, अपनी उपलब्धियां दुनिया को दिखाएगा : अमिताभ कांत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।