Bank Holidays in December 2020: साल का आखिरी महीना दिसंबर कल से शुरू हो जाएगा। दिसंबर एक ऐसा महीने है, जिसमें नौकरी पेशा वाले लोग अपनी बची हुई छुट्टियां खत्म करने की तलाश में रहते हैं। ऐसे में अगर आप बैंक में कुछ काम से जा रहे हैं तो एक बार इस लिस्ट को जरूर देख लें। कहीं ऐसा न हो कि आप बैंक जाएं और वहां ताला लटका हुआ मिले। वैसे तो आम तौर सभी जानते हैं कि देश के सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक (private and public sector bank) रविवार को बंद रहते हैं। इसके साथ ही हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसके अलावा अगर कोई त्योहार या कोई पब्लिक हॉलिडे है तो उस पर भी बैंक बंद रहते हैं।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India -RBI) ने दिसंबर महीने में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे और कितने दिन खुलेंगे। इसकी एक लिस्ट जारी कर दी है। यहां पर आपको बता दें कि बैंकों की हर एक राज्य के हिसाब से होती हैं। यानी कि हर एक राज्य में अलग-अलग छुट्टी होती है। जिस राज्य में जिस दिन त्योहार होता है, उसी दिन उस राज्य के बैंक बंद रहते हैं। 25 दिसंबर शुक्रवार को क्रिसमस है। इस दिन देश के सभी बैंक रहेंगे।
दिसंबर महीने में इन दिनों बैंक रहेंगे बंद
दिसंबर महीने में 3 तारीख से बैंक की छुट्टी शुरू हो रही है।
5 दिसंबर को शेख मुहम्मद अब्दुल्ला (Sheikh Muhammad Abdullah) का जन्मदिन है। इस दिन जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे।
शिलांग में 12 दिसंबर को शिलांग में पा-तोगन नेंगमिनजा संगमा (Pa-Togan Nengminza Sangma) की वजह से बैंक बंद रहेंगे। यह महीने का दूसरा शनिवार भी पड़ रहा है। ऐसे में पूरे देश के बैंक में छुट्टी रहेगी।
गोवा में 17 दिसंबर को लॉसोन्ग (. Losoong/Namsoong) पर्व है। इस वजह से गोवा में बैंक बंद रहेंगे।
18 दिसंबर को डेथ एनिवर्सरी यू सो सो थम (Death Anniversary of U SoSo Tham) मेघालय में है। ऐसे में उस दिन यहां बैंकों में छुट्टी रहेगी। इसके साथ ही गुरुघासीदास जयंती (Guru Ghasidas Jayanti) है तो चंडीगढ़ में बैंक बंद रहेंगे।
19 दिसंबर को गोवा लिबरेशन डे की छुट्टी रहेगी। इसी दिन गुरु तेग बहादुर (Sri Guru Teg Bahadur) जयंती है। इस दिन पंजाब में बैंक बंद रहेंगे।
क्रिसमस त्योहार के उपलक्ष्य में बैंक में 24 दिसंबर और 25 दिसंबर दो दिन की छुट्टी रहेगी।
30 दिसंबर को यु की अंग नांगबाह (U Kiang Nangbah) मेघालय (Meghalaya) में है और Tamu Losar की वजह से सिक्किम (Sikkim) में इस दिन बैंक बंद रहेंगे।
31 दिसंबर को न्यू ईयर्स ईव (New Year’s Eve) के चलते बैंक में छुट्टी रहेगी।