Bank Strike: 30 और 31 जनवरी को बैंक कर्मचारी करेंगे हड़ताल, जानिए क्या हैं कर्मचारियों की 5 मांगेंं

Bank Strike: बैंक कर्मचारी एक बार फिर बैंक हड़ताल पर जाने वाले हैं। कई बैंक कर्मचारी एसोसिएशन की प्रमुख एसोसिएशन बॉडी यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने स्ट्राइक पर जाने का फैसला किया है। अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर बैंक एसोसिएशन सरकार पर दबाव बनाने के लिए 30 जनवरी से दो दिनों की हड़ताल पर जा रही है

अपडेटेड Jan 13, 2023 पर 7:10 AM
Story continues below Advertisement
बैंक कर्मचारियों ने 30 और 31 जनवरी को हड़ताल का ऐलान किया गया है।

Bank Strike: बैंक कर्मचारी एक बार फिर बैंक हड़ताल पर जाने वाले हैं। कई बैंक कर्मचारी एसोसिएशन की प्रमुख एसोसिएशन बॉडी यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने गुरुवार को स्ट्राइक पर जाने का फैसला किया है। अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर बैंक एसोसिएशन सरकार पर दबाव बनाने के लिए 30 जनवरी से दो दिनों की हड़ताल पर जा रही है। यानी, बैंक ब्रांच में सोमवार 30 जनवरी और मंगलवार 31 जनवरी को कामकाज ठप्प रहने वाला है। ऐसे में अगर आपको भी बैंक ब्रांच जाकर अपना काम निपटाना हो तो पहले ही निपटा लीजिएगा।

30 और 31 जनवरी को बैंक कर्मचारी करेंगे हड़ताल

अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (AIBEA) के एक अधिकारी ने कहा कि 30 और 31 जनवरी को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। यह फैसला गुरुवार को मुंबई में हुई UFBU की बैठक में लिया गया। यूएफबीयू की बैठक मुंबई में हुई थी। AIBEA ने कहा कि उन्होंने अपनी मांगे पत्रों के जरिये भारतीय बैंक संघ (Indian Banks' Association - IBA) को भेजी हैं लेकिन इस पर कोई भी प्रतिक्रिया बैंक एसोसिएशन की तरफ से नहीं मिली है। अपनी मांगों को रिवाइव करने के लिए और मांग पूरी किये जाने को लेकर हड़ताल पर जा रहे हैं।


बैंक कर्मचारियों की हैं 5 मांगें

AIBEA के महासचिव सी एच वेंकटचलम ने कहा कि बैंक कर्मचारियों के आंदोलन को फिर से शुरू करने के लिए 30 और 31 जनवरी को हड़ताल का ऐलान किया गया है। उन्होंने बताया कि बैंक कर्मचारियों की 5 मांगें हैं। पहली बैंकिंग, पेंशन को अपडेट किया जाए, कई पुराने मुद्दे, राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (National Pension System - NPS) को खत्म किया जाए, वेतन को रिवाइज किया जाए और सभी काडर में भर्तियां की जाए।

Microsoft के कर्मचारियों को अगले हफ्ते से मिलेगी अनलिमिटेड छुट्टी, कंपनी ने लीव पॉलिसी में किया बड़ा बदलाव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।