Barabanki Murder: बाराबंकी में भाई ने काटा बहन का सिर, हाथ में लेकर निकल पड़ा थाने की तरफ, प्रेम प्रसंग से था नाराज

आरोपी भाई की पहचान रियाज के रूप में हुई है, जिसने कहासुनी के बाद अपनी सगी बहन आशिफा की गर्दन धारदार हथियार से काट दी। जानकारी के मुताबिक, आशिफा गांव के ही एक शख्स चांद बाबू से प्रेम करती थी। घटना से कुछ दिन पहले ही आशिफा चांद बाबू के साथ भाग गई थी, जिससे रियाज काफी नाराज था। हालांकि, लड़की घर वालों ने चांद बाबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज का दिया था

अपडेटेड Jul 21, 2023 पर 5:01 PM
Story continues below Advertisement
Barabanki Murder: बाराबंकी में भाई ने काटा बहन का सिर, हाथ में लेकर निकल पड़ा थाने की तरफ

Barabanki Murder: उत्तर प्रदेश (UP) के बाराबंकी (Barabanki) से एक बेहद ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक भाई ने अपनी के लव अफेयर (Love Affair) से नाराज हो कर दिनदहाड़े उसका गला काट दिया। रौंगटे खड़े कर देने वाली ये घटना जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के मिठवारा गांव की है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई अपनी का कटा सिर हाथ में लेकर खुद ही थाने की ओर जाने लगा। हालांकि, रास्ते में उसे पुलिस ने धर दबोचा।

आरोपी भाई की पहचान रियाज के रूप में हुई है, जिसने कहासुनी के बाद अपनी सगी बहन आशिफा की गर्दन धारदार हथियार से काट दी। जानकारी के मुताबिक, आशिफा गांव के ही एक शख्स चांद बाबू से प्रेम करती थी।

घटना से कुछ दिन पहले ही आशिफा चांद बाबू के साथ भाग गई थी, जिससे रियाज काफी नाराज था। हालांकि, लड़की घर वालों ने चांद बाबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज का दिया था, जिसके बाद पुलिस ने दोनों ढूंढ निकाला और आशिफा को उसके घर वालों को सौंप दिया और चांद को जेल भेज दिया।

अमेरिका में बैठे खालिस्तान आतंकवादी पन्नू ने अमित शाह और जयशंकर को निशाना बनाने की दी खुली धमकी, निज्जर की हत्या का दोषी ठहराया


News18 के मुताबिक, गांव वालों ने बताया कि रियाज, आशिफा और चांद बाबू के प्रेस प्रसंग से काफी नाराज था और पहले भी कई बार दोनों भाई बहन के बीच बहस होती रही है, लेकिन इस बार मामला कुछ ज्यादा ही बिगड़ गया और रियाज ने अपनी बहन का गला काट दिया।

इसके बाद रियाज आशिफा की गर्जन हाथ में लेकर खुद ही थाने की तरफ से निकल गया। उसके पीछे से ही गांव वालों ने पुलिस को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दे दी।

उधर करीब एक किलोमीटर पैदल चलने के बाद पुलिस ने रास्ते से रियाज को आशिफा के सिर और हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।

बाराबंकी के ASP आशुतोष मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी भाई रियाज को गिरफ्तार कर लिया है। आशिफा के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आरोपी भाई के खिलाफ केस दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।