Barabanki Murder: उत्तर प्रदेश (UP) के बाराबंकी (Barabanki) से एक बेहद ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक भाई ने अपनी के लव अफेयर (Love Affair) से नाराज हो कर दिनदहाड़े उसका गला काट दिया। रौंगटे खड़े कर देने वाली ये घटना जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के मिठवारा गांव की है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई अपनी का कटा सिर हाथ में लेकर खुद ही थाने की ओर जाने लगा। हालांकि, रास्ते में उसे पुलिस ने धर दबोचा।
