Get App

Bengaluru Murder: तलवार लेकर कंपनी में घुसा पूर्व कर्मचारी, CEO और MD को उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

Bengaluru Murder: पीड़ितों की पहचान एरोनिक्स इंटरनेट कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर फणींद्र सुब्रमणि (Phanindra Subramani) और CEO वीनू कुमार (Vinu Kumar) के रूप में की गई है। जब उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, तो उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि आरोपी फेलिक्स को अपराध में दो लोगों ने मदद की थी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 11, 2023 पर 8:43 PM
Bengaluru Murder: तलवार लेकर कंपनी में घुसा पूर्व कर्मचारी, CEO और MD को उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार
बेंगलुरु में तलवार लेकर कंपनी में घुसा पूर्व कर्मचारी, CEO और MD को उतारा मौत के घाट

बेंगलुरु (Bengaluru) में एक प्राइवेट कंपनी के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर की मंगलवार को कथित तौर पर एक पूर्व कर्मचारी ने हत्या कर दी। नॉर्थ-ईस्ट बेंगलुरु के DCP लक्ष्मी प्रसाद ने कहा कि आरोपी फेलिक्स (Felix) ने उनके ऑफिस में घुसकर उन पर तलवार से हमला किया। ANI ने बताया कि पुलिस ने कहा कि हमलावर फेलिक्स फरार है।

पीड़ितों की पहचान एरोनिक्स इंटरनेट कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर फणींद्र सुब्रमणि (Phanindra Subramani) और CEO वीनू कुमार (Vinu Kumar) के रूप में की गई है। जब उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, तो उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि आरोपी फेलिक्स को अपराध में दो लोगों ने मदद की थी।

आरोपी फेलिक्स एरोनिक्स इंटरनेट कंपनी का पूर्व कर्मचारी बताया जा रहा है और यह घटना बेंगलुरु के पम्पा एक्सटेंशन अमृतहल्ली के 6th क्रॉस पर हुई।

DCP लक्ष्मी प्रसाद ने कहा, "शाम करीब साढ़े चार बजे तीन लोगों ने इस हमले को अंजाम दिया। हमारे पास हमलावरों में से एक के बारे में विशेष जानकारी है। हमला करने से पहले उन्होंने केबिन में आकर करीब 30 मिनट तक बातचीत की है। उनके सिर और पेट पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। तीनों बन्नेरघट्टा रोड पर एक कंपनी में एक साथ काम कर रहे थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें