कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बम से उडाने की धमकी भरा ई-मेल आया है। इसके बाद लोगों में अफरातफरी का माहौल है। इस बार ये धमकी भरा मेल बेंगलुरु के जाने माने तीन बड़े होटल को मिली है। द ओटेरा समेत तीन होटलों में बम होने की धमकी के बाद पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया है। डीसीपी साउथ बेंगलुरु के फिलहाल बम स्क्वाड और पुलिस की टीमें द ओटेर्रा होटल में हैं और जांच कर दी है। द ओटेरा होटल बेंगलुरु के दक्षिणपूर्वी हिस्से में स्थित है। बेंगलुरु पुलिस के अधिकारियों के अनुसार द ओटेरा सहित तीन प्रमुख होटलों को बम ब्लास्ट की धमकी मिली है। ई-मेल होटलों को भेजा गया है। हालांकि जांच पड़ताल के बाद यह धमकी फर्जी साबित हुई है।
दरअसल, बम से उड़ाने की धमकी की सूचना मिलते ही तुंरत इन होटलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई। इसके साथ ही पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। बम स्क्वाड और शहर पुलिस की टीमें तीनों होटलों की जांच की गई।
बम से उड़ाने की धमकी फर्जी
होटलों को बम से उड़ाने की धमकी फर्जी साबित हुई है। पुलिस सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि होटलों को कथित रूप से ईमेल से धमकी मिली। जिसके बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया और धमकी फर्जी साबित हुई। होटलों को धमकी वाला यह ईमेल शहर के रामेश्वरम कैफे में एक मार्च को हुए बम विस्फोट से जुड़े मामले में आया है।
गुजरात-दिल्ली में मिली बम से उड़ाने की धमकी
अहमदाबाद के 36 स्कूलों को वोटिंग से ठीक एक दिन पहले इसी तरह की धमकी भरे ईमेल मिले थे। इसके बाद पुलिस ने तमाम स्कूलों की जांच की थी। एटीएस की जांच में पाकिस्तान का लिंक सामने आया था। यह भी सामने आया था कि मेल को पाकिस्तान के पेशावर में कैंट एरिया से भेजा गया। अहमदाबाद से पहले दिल्ली के स्कूलों को धमकी भरे ई मेल आए थे। तब पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। इससे पहले अप्रैल में, दिल्ली-एनसीआर, जयपुर, उत्तर प्रदेश और बेंगलुरु के कई स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल भेजे गए थे, जिससे दहशत फैल गई थी। ये सभी धमकियां अफवाह साबित हुईं।