Bengaluru Railway Terminal: एयरपोर्ट जैसा खूबसूरत दिखता है बेंगलुरु का रेलवे स्टेशन, आप भी देखिए तस्वीरें

Bengaluru Railway Terminal: बेंगलुरु में एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं वाला रेलवे स्टेशन खुल गया है। सर एम विश्वेश्वरैया (Sir M Visvesvaraya) टर्मिनल बेंगलुरु का पहला सेंट्रलाइज्ड एयर कंडीशनर रेलवे स्टेशन है। इस रेलवे स्टेशन का नाम सिविल इंजीनियर भारत रत्न सर एम विश्वश्वरैया के नाम पर रखा गया है

अपडेटेड Jun 07, 2022 पर 4:27 PM
Story continues below Advertisement
बेंगलुरु के सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल स्टेशन पर एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं।

Bengaluru Railway Terminal: देश का पहला सेंट्रलाइज्ड एयर कंडीशनर रेलवे टर्मिनल कर्नाटक के बेंगलुरु (Bengaluru) में बनकर तैयार हो गया है। इसका नाम सिविल इंजीनियर सर एम विश्वेश्वरैया (Sir M Visvesvaraya) के नाम पर रखा गया है। इस रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर बनाया गया है। हाल ही में इस स्टेशन का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें स्टेशन में यात्रियों को आगे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया गया है। पहले चरण में दक्षिण पश्चिम रेलवे इस स्टेशन से तीन जोड़ी ट्रेनों की शुरुआत की है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस रेलवे स्टेशन

इस रेलवे स्टेशन में सभी आधुनिका सुविधाएं मौजूद हैं। 314 करोड़ रुपये की लागत से यह बनकर तैयार हुआ है। सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल का निर्माण 4,200 वर्गमीटर में किया गया है। स्टेशन पर दो सब-वे के साथ एक फुट ओवरब्रिज सभी प्लेटफार्मों को एक-दूसरे से जोड़ते हैं। टर्मिनल में आठ स्टेबल लाइन और तीन पिट लाइन के अलावा सात प्लेटफॉर्म हैं। यात्रियों के आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए एस्केलेटर और लिफ्ट जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। जिन्हें प्लेटफॉर्म से कनेक्ट किया गया है। टर्मिनल में वास्तविक समय यात्री सूचना प्रणाली (real-time passenger information system), VIP लाउंज और एक फूड कोर्ट बनाया गया है। दिव्यांगों के लिए अलग से टिकट काउंटर बनाया गया है।

Indian Railways: रेलवे ने नई लगेज पॉलिसी को बताया अफवाह, सामान ले जाने पर नहीं लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज


पार्किंग की सुविधा मौजूद

रेलवे को उम्मीद है कि इस स्टेशन से औसतन 50,000 यात्रियों का आवागमन होगा। इस टर्मिनल में 250 चार पहिया वाहन, 900 दो पहिया वाहन, 50 ऑटो रिक्शा और 20 कैब को पार्किंग की जगह दी गई है। यात्रियों को साफ पानी मुहैया कराने के लिए 4 लाख लीटर की क्षमता वाला री-साइकलिंग यूनिट भी लगाई गई है।

STNAFB

उद्घाटन में हुई देरी

सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल का काम दिसंबर 2018 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन यह मार्च 2021 में बनकर तैयार हुआ। प्रधानमंत्री कार्यालय से तारीख न मिलने के कारण इसके औपचारिक उद्घाटन में देरी हुई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।