Indian Railways: पिछले दिनों मीडिया जगत में खबर आई थी कि इंडियन रेलवे अपनी लगेज पॉलिसी में बदलाव कर रहा है। इसमें कहा गया था कि लिमिट से ज्यादा सामान होने पर एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा। इस मामले में रेलवे ने सफाई दी है। रेलवे ने लगेज पॉलिसी के बदलाव को अफवाह करार दिया है। इंडियन रेलवे ने साफ तौर पर कहा है कि आपको ट्रेन में बिना बुकिंग के सामान ले जाने पर कोई भी अतिरिक्त पैसे नहीं खर्च करना होगा।
रेलवे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Koo पर कहा है कि कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और डिजिटल न्यूज चैनलों पर एक खबर प्रकाशित की गई है। जिसमें कहा गया है कि रेलवे ने अपनी लगेज पॉलिसी में बदलाव किया है। ऐसे में रेलवे का कहना है कि इस मामले में कोई आदेश नहीं जारी किया गया है। मौजूदा समय में रेलवे की 10 साल पुरानी लगेज पॉलिसी है, जो कि अभी तक लागू है। नियमों के मुताबिक, यात्री जिस श्रेणी में यात्रा कर रहे हैं। उसके आधार पर 40 किलोग्राम से 70 किलोग्राम तक का भारी सामान ले जा सकते हैं। अगर सामान लिमिट से ज्यादा है तो यात्री को अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है।
लिमिट से अधिक लगेज पर लगेगा 6 गुना जुर्माना
पिछली खबरों में कहा गया था कि भारतीय रेलवे ने लिमिट से ज्यादा सामान ले जाने पर यात्रियों पर भारी जुर्माना लगा सकता है। बिना बुकिंग के अतिरिक्त सामान ले जाते हुए पकड़े जाने पर सामान्य दरों से छह गुना अधिक चार्ज वसूला जाएगा। ट्रेन में सफर करने वाले यात्री अपने लगेज को कंपार्टमेंट से लेकर टॉयलेट और गेट तक में भर देते हैं। इससे अन्य यात्रियों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।