Bengaluru Weather: बेंगलुरु में भारी बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Bengaluru Rain: मौसम विभाग (IMD) ने बेंगलुरु में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD ने शहर में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है। शहर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है

अपडेटेड Jul 01, 2024 पर 3:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bengaluru Rain: शहर में बारिश के दौरान 66 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। दक्षिण भारत के कई राज्यों में कुछ ज्यादा ही बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भारी बारिश की आशंका जताई है। शहर में आज (1 जुलाई 2024) को सुबह औसत तापमान 21 डिग्री सेल्सियस से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। अगर हवा की बात करें तो यहां पश्चिम से 24 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इसकी रफ्तार घटकर 16 किमी प्रति घंटे हो सकती है।

शहर में एयर क्वालिटी की बात करें तो यह बेहतर है। एयर क्वालिटी इंडेक्स 17.0 रहने की उम्मीद जताई जा रही है। शहर में दिन भर बादल छाए रहेंगे। 03 जुलाई को न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इस दिन आमतौर पर बादल छाए रहेंगे तथा हल्की बारिश होगी।

बेंगलुरु में भारी बारिश की आशंका


मौसम विभाग ने बेंगलुरु में भारी बारिश की आशंका जताई है। शहर के कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण कन्नड़ और तटीय इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। आज के पूर्वानुमान के मुताबिक, आसाम में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि मौसम की स्थितियों को देखते हुए घर से बाहर निकलने का प्लान बनाएं। शहर में शाम को गरज के साथ बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। बता दें कि बारिश ने पिछले पूरे महीने बेंगलुरु में अपना कहर दिखाया है। लोगों को बारिश के कारण काफी परेशानी भी हुई थी। कहीं जलभराव तो कहीं ट्रैफिक जाम का सामना लोगों को करना पड़ा था।

2 जुलाई को बेंगलुरु में मौसम का हाल

बेंगलुरु में 2 जुलाई (मंगलवार) को आसमान साफ रहने की उम्मीद है। सुबह के समय तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। आईएमडी के अनुसार, केरल से शुरू हुआ मानसून अब भारत के पश्चिमी हिस्से की ओर बढ़ रहा है।

Video: महाराष्ट्र में भारी बारिश, सड़क पर रेंगता दिखा 8 फुट लंबा मगरमच्छ, लोगों के उड़े होश, वीडियो वायरल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।