Video: महाराष्ट्र में भारी बारिश, सड़क पर रेंगता दिखा 8 फुट लंबा मगरमच्छ, लोगों के उड़े होश, वीडियो वायरल

Crocodile in Ratnagiri: देश के कई इलाकों में इन दिनों मूसलाधार बारिश हो रही है। वहीं महाराष्ट्र के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। इस बीच सूबे के रत्नागिरी जिले में बारिश के बाद बीच सड़क पर एक 8 फुट लंबा मगरमच्छ रेंगता हुआ दिखाई दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है

अपडेटेड Jul 01, 2024 पर 2:01 PM
Crocodile in Ratnagiri: स्थानीय लोगों को शक है कि यह मगरमच्छ नजदीकी शिवा नदी से आया होगा। यहां कई सरीसृप पाए जाते हैं।

महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। सड़कें पानी से लबालब भर गई हैं। कोंकण क्षेत्र हो या अन्य इलाका, कई जगहों में भारी बारिश हुई है। इस बीच सूबे के रत्नागिरी जिले के चिंपलून तहसील की सड़क पर एक 8 फुट लंबा मगरमच्छ रेंगता हुआ नजर आया। जैसे ही स्थानीय लोगों ने देखा, उनके होश उड़ गए। किसी ने इस मगरमच्छ का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। बारिश के बाद यह मगरमच्छ टहलता हुआ दिखा।

एक अधिकारी ने बताया कि यह वीडियो रत्नागिरी जिले के चिपलून शहर के चिंचनाका इलाके का है। एक ऑटोरिक्शा चालक ने लगातार बारिश के बीच शूट किया था। वीडियो में कुछ अन्य वाहन भी दिखाई दे रहे हैं। जिसमें एक ऑटोरिक्शा अपनी हेडलाइट जलाकर मगरमच्छ का पीछा करने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है।

शिवा नदी से आया होगा मगरमच्छ


स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां नजदीक में शिवा नदी बह रही है। यहां कई मगरमच्छ है। उन्होंने आशंका जताई है कि यह मगरमच्छ शिवा नदी से आया होगा। भारी बारिश की वजह से मगरमच्छ नदी से बाहर आ गया होगा। यह रास्ता भटक गया होगा और सड़क पर रेंगने लगा। बता दें कि रत्नागिरि जिले मगरमच्छों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। जानकारी के मुताबिक इसकी जानकारी नागरिकों की ओर से नगर परिषद और वन विभाग को बार-बार दी गई है। दावा किया जाता है कि शिकायत करने के बावजूद कोई इस मामले में उपाय नहीं किया गया है। राज्य में भारी बारिश की वजह से नदियां उफान पर हैं।

इससे पहले, इसी तरह की एक घटना गुजरात के वडोदरा में देखे को मिली थी। मानसून के दस्तक देने के बाद विश्वामित्री नदी के पास सड़क पर एक मगरमच्छ देखा गया था। 12 फीट लंबा मगरमच्छ वडोदरा की विश्वामित्री नदी से बाहर आया था। इस मगरमच्छ को वन अधिकारियों ने पकड़ लिया और वापस नदी में छोड़ दिया था। दरअसल, मानसून के मौसम में इस क्षेत्र में ऐसी घटनाएं आम बात है।

बंगाल में अवैध संबंध के शक में कपल की बीच सड़क पर बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।