Get App

Bharat Bandh: किसान सोमवार को करेंगे भारत बंद, जानिए कौन कर रहे हैं किसान हड़ताल का समर्थन

भारत बंद सोमवार को सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा, इस दौरान सरकारी और प्राइवेट संस्थान बंद रहेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 27, 2021 पर 8:53 AM
Bharat Bandh: किसान सोमवार को करेंगे भारत बंद, जानिए कौन कर रहे हैं किसान हड़ताल का समर्थन

Bharat Bandh: किसानों ने अपने आंदोलन को और मजबूत करने के लिए 27 सितंबर दिन सोमवार को भारत बंद (Bharat Bandh) करने का ऐलान किया है। यह बंद संयुक्त किसान मोर्चा (Samyukt Kisan Morcha) की अगुवाई में होगा। इस मोर्चे के तले 40 से अधिक किसान यूनियन शामिल हैं। किसानों द्वारा भारत बंद की शुरूआत सुबह 6 बजे से होगी जो शाम 4 बजे तक चलेगा।

बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा पिछले साल लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान 10 महीनों से दिल्ली बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

संयुक्त किसान मोर्चा ने देश के सभी नागरिकों से भारत बंद में शामिल होने और इसे सफल करने की अपील की है। किसान मोर्चा ने श्रमिकों, कारोबारियों, ट्रांसपोर्टरों, छात्रों, युवाओं, महिलाओं और सभी सामाजिक संगठनों को 27 सितंबर को एकजुट होने के लिए कहा है। 

जानिए भारत बंद से जुड़ी कुछ अहम बातें

भारत बंद सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इस दौरान सभी सरकारी और प्राइवेट ऑफिस बंद रहेंगे। किसानों का दावा है कि किसी भी तरह का सरकारी या गैर सरकारी सार्वजनिक कार्यक्रम भी नहीं करने दिए जाएंगे।

किसानों का कहना है कि सभी अस्पताल, मेडिकल स्टोर और जरूरी सर्विस जारी रहेगी। किसी व्यक्तिगत इमरजेंसी में आवाजाही के लिए छूट रहेगी। 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें