Bharat NCAP को मंगलवार 22 अगस्त को लॉन्च करेंगे नितिन गडकरी, जानें इसमें क्या है खास

भारत सरकार ने अच्छी गुणवत्ता वाली कारें उपलब्ध कराने और सड़कों पर उतरने से पहले उनका परीक्षण करने के लिए Bharat New Car Assessment Programme (Bharat NCAP) शुरू करने का फैसला किया है। भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार 22 अगस्त को इस प्रोग्राम का शुभारंभ करेंगे

अपडेटेड Aug 21, 2023 पर 12:41 PM
Story continues below Advertisement
Bharat NCAP के तहत अब कोई भी कार बनाने वाली कंपनी अपने वाहन को इस प्रोग्राम के तहत भेजकर उसकी सुरक्षा रेटिंग का वैल्यूएशन कर सकेगी

Bharat NCAP Launch : भारत सरकार ने अच्छी गुणवत्ता वाली कारें उपलब्ध कराने और सड़कों पर उतरने से पहले उनका परीक्षण करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (Bharat New Car Assessment Programme (Bharat NCAP) शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आधिकारिक डिटेल्स के अनुसार भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Minister of Road Transport and Highways of India, Nitin Gadkari) 22 अगस्त को इस प्रोग्राम का शुभारंभ करेंगे। प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (Press Information Bureau (PIB) ने रविवार को खबर की पुष्टि करते हुए ट्वीट किया।

PIB ने ट्वीट किया है कि भारत एनसीएपी ( Bharat NCAP) भारत में मोटर वाहनों के सुरक्षा मानकों को 3.5 टन तक बढ़ाकर सड़क सुरक्षा में सुधार की सरकार की प्रतिबद्धता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसमें कहा गया है कि कार्यक्रम का लक्ष्य कार ग्राहकों को बाजार में उपलब्ध मोटर वाहनों की दुर्घटना सुरक्षा का तुलनात्मक मूल्यांकन करने के लिए एक उपकरण प्रदान करना है।

TITAN खरीदेगी CaratLane में अतिरिक्त 27.18% हिस्सा, ब्रोकरेज से जानें स्टॉक पर क्या होगा असर


Bharat NCAP का उद्देश्य

यह बताया गया है कि प्रोग्राम का एकमात्र उद्देश्य सभी कार निर्माताओं को भारतीय सड़कों के लिए वाहनों को सुरक्षित बनाने के लिए संस्था द्वारा निर्धारित मानदंडों का पालन करने के लिए मजबूर करना है। सरकार का यह निर्णय भारतीय ग्राहकों द्वारा कारों में सुरक्षा और अच्छी गुणवत्ता वाली कारों की बढ़ती मांग को देखने के बाद आया है।

Bharat NCAP कारों का मूल्यांकन कैसे करेगा?

Bharat NCAP के तहत अब कोई भी कार निर्माता अपने वाहन को इस प्रोग्राम के तहत भेजकर उसकी सुरक्षा रेटिंग का मूल्यांकन कर सकेंगे। कार दुर्घटना परीक्षण में वाहन ने कैसा प्रदर्शन किया है, यह देखने के बाद संस्था सुरक्षा रेटिंग प्रदान करेगी। यह प्रोग्राम ग्लोबल एनसीएपी (Global NCAP) की तरह ही काम करेगा, जो कार की निर्मित गुणवत्ता और कार क्रैश टेस्ट के अनुसार उसे रेटिंग देता है।

भारत एनसीएपी प्रत्येक ग्राहक के लिए दी गई सुरक्षा रेटिंग के आधार पर कार चुनना आसान बना देगा।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।