BharatPe ex-Co-Founder Ashneer Grover: भारतपे (BharatPe) के एक्स को-फाउंडर रहे अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने हाल में गर्व से बताया कि उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर देश में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाली महिला टैक्सपेयर्स में से एक है। इस फाइनेंशियल ईयर में उन्होंने 2.84 करोड़ रुपये का एडवांस टैक्स भरा है। माधुरी जैन ग्रोवर ने कई स्टार्टअप्स में अपना पैसा लगाया हुआ है। उन्होंने यह जानकारी एक ट्वीट के जरिये लोगों को दी है।
अशनीर ग्रोवर ने ट्विटर पर दी जानकारी
यह पहली बार नहीं है जब अशनीर ग्रोवर ने अपनी पत्नी के टैक्स देने की क्षमता पर गर्व महसूस किया है। तीन महीने पहले अशनीर ग्रोवर ने उन्हें भारत की सबसे अधिक टैक्स देने वाली महिला भी घोषित किया था। जो कई सालों की उपलब्धि का नतीजा था। उन्होंने अपनी पत्नी की तारीफ करने के साथ वेंचर कैपिटलिस्ट की आलोचना भी की। जो उनकी राय में सिंगापुर या दुबई जैसे टैक्स-फ्रेंडली देशों में रहकर टैक्स चोरी करते हैं।
भारतपे विवाद से कारण अशनीर ग्रोवर ने पिछले अप्रैल को कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दिया था। फंड्स की हेराफेरी के आरोपों के बाद माधुरी जैन ग्रोवर को भी भारतपे से हटा दिया गया था। स्थिति तब और बिगड़ गई जब भारतपे ने ग्रोवर्स को दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) में बुलाकर कानूनी हस्तक्षेप की मांग की। कंपनी ने परिवार के खिलाफ खराब कैंपेन चलाने का आरोप लगाया। आरोपों में गलत इन्वॉइस बनाना, ऐसे वेंडर्स दिखाना जो नहीं थे और उन्होंने कंपनी को सर्विस दी, रिक्रूटमेंट सर्विस के लिए ज्यादा चार्ज आदि शामिल है। बदले मं कंपनी ने ग्रोवर्स से 88 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है।
ग्रोवर परिवार ने बीते साले इतना दिया टैक्स
मार्च 2022 में कि अशनीर ग्रोवर ने स्वयं असेसमेंट ईयर में 2022-23 में 7.1 करोड़ रुपये का पेमेंट किया है। उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर ने एडवांस टैक्स के तौर पर 1.1 करोड़ रुपये का योगदान दिया।