साउथ इंडियन एक्ट्रेस और तमिन बिग बॉस के जरिए सुर्खियों में आईं याशिका आनंद (Yashika Anand) की कार का एक्सीडेंट हो गया है। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। इस दुर्घटना में उनके एक दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई है।
साउथ इंडियन एक्ट्रेस और तमिन बिग बॉस के जरिए सुर्खियों में आईं याशिका आनंद (Yashika Anand) की कार का एक्सीडेंट हो गया है। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। इस दुर्घटना में उनके एक दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक ओवरस्पीड SUV ECR रोड पर जा रही थी। कार ने सेंटर मीडियन को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरी। घटना के बाद वहां मौजूद लोग कार में सवार लोगों को बचाने पहुंचे।
यह हादसा शनिवार को रात में हुआ है। इस कार में याशिका के अलावा तीन अन्य दोस्त सवार थे। जिसमें से एक दोस्त वल्लिचेट्टी भवानी की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य दोस्तों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि याशिका की हालत गंभीर है।
पुलिस ने भवानी के शव को चेंगलपेट अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कहा है कि रिपोर्ट आने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
कौन हैं यशिका आनंद?
बता दें यशिका आनंद तमिल और तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम मॉडल बनने के बाद एक्टिंग में किस्मत आजमाई। यशिका को 2016 में फिल्म Dhuruvangal Pathinaaru से बड़ा ब्रेक मिला।`
साल 2018 में वे बिग बॉस तमिल के सीजन 2 में नजर आईं थी। इसी साल International Womens Day के मौके पर एक्ट्रेस याशिका आनंद ने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज देते हुए बताया कि वो जल्द ही सलफर (Sulphur) फिल्म में नजर आने वाली हैं। उन्होंने फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया जिसमें वो पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाएंगी।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।