बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के दो सदस्यीय मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। विस्तार के कुछ देर बाद विभागों का बंटवारा भी हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पास गृह, सामान्य प्रशासन और मंत्रिमंडल सचिवालय समेत 5 विभाग रखे हैं। वहीं, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के पास स्वास्थ्य, पथ निर्माण, नगर विकास और ग्रामीण कार्य का जिम्मा मिला है। जबकि लालू के बड़े बेटे और तेजस्वी के भाई तेज प्रताप यादव को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मिला है।
