Bihar Weather Today: बिहार में मौसम ने बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश, गर्मी से लोगों को मिली राहत

Bihar Weather Updates: भीषण गर्मी की मार झेल रहे बिहार के लोगों को बड़ी राहत मिली है। राज्य में मानसून ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। पटना, मुजफ्फरपुर, किशनगंज और अररिया जिले में लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, सीमांचल के रास्ते से बिहार में मानसून की एंट्री हो चुकी है

अपडेटेड Jun 20, 2024 पर 12:12 PM
Story continues below Advertisement
Bihar Weather Updates: बिहार के कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

देश के कई राज्य भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। इसमें बिहार भी शामिल है। लेकिन बिहार के लोगों को बड़ी राहत मिली है। सूबे के कई जिलों में 19 जून की रात से ही झमाझम बारिश हुई। इससे वहां का मौसम सुहावना हो गया है। पटना, मुजफ्फरपुर, अररिया, किशनगंज जिलों में जमकर बारिश हुई। जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है। किशनगंज में बुधवार को लगातार दूसरे दिन बारिश हुई। अररिया में सामान्य से मध्यम बारिश हुई। किशनगंज, कटिहर और पूर्णिया समेत की जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोतिहारी और गोपालगंज में देर रात बारिश हुई। राजधानी पटना में हल्की बारिश हुई। जिन जिलों में बारिश हुई। वहां लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। दरभंगा और कैमूर में भी बारिश दर्ज की गई है।

इन जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी


आज (20 जून) भी कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। किशनगंज, सुपौल और पूर्णिया में 20 और 21 जून को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 22 जून को सीतामढ़ी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण के कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। राज्य के अन्य जिलों में खासतौर से बिहार में 21 जून से 23 जून तक गरज के बारिश हो सकती है। कुल मिलाकर मौसम विभाग ने बिहार में 21 जून को अच्छी बारिश का अनुमान जताया है। जिल जिलों में बारिश हुई है। वहां के तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

बिहार में लू का प्रकोप

19 जून को बिहार के कई हिस्सों में लू दर्ज की गई। गोपालगंज, शेखपुरा लू की चपेट में रहे। पटना, बक्सर, छपरा, नवादा, अरवल, राजगीर, मुंगेर, जीरादेई, मुजफ्फरपुर, जमुई और बांका में लू का प्रकोप देखने को मिला।

Weather Updates: भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में बारिश की फुहार, UP में हीट वेव का रेड अलर्ट जारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।