Weather Updates: भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में बारिश की फुहार, UP में हीट वेव का रेड अलर्ट जारी

Weather Forecast: उत्तर भारत के कई इलाके भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। दिल्ली में आसमान से आग बरस रही है। इस बीच राजधानी में हल्की बारिश हुई। जिससे लोगों को थोड़ा राहत मिली है। मौसम विभाग ने 20 जून को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में रात में ज्यादा गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है

अपडेटेड Jun 20, 2024 पर 9:06 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Weather Today: मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 30 जून तक दिल्ली-NCR में मानसून पहुंच जाएगा।

देश के कई राज्यों में इन दिनों मौसम का मिजाज काफी बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है। उत्तर भारत के राज्य भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। वहीं दक्षिण के राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने आज (20 जून 2024) उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। राजधानी दिल्ली में आज बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर राज्यों पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पंजाब, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी विदर्भ, पूर्वी तेलंगाना और आसपास के उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, दक्षिण गुजरात, उत्तरी कोंकण, गोवा और कर्नाटक, पश्चिम असम और मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ छिटपुट गरज और बिजली या तेज हवाएं चलने की संभावना है।

दिल्ली में मौसम का हाल


भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के बुधवार के पूर्वानुमान के अनुसार, मानसून 30 जून के आसपास दिल्ली-एनसीआर पहुंचेगा। दिल्ली में आज (20 जून) अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री पर रह सकता है। आंशिक बादल छाए रहेंगे। धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 21 जून से मौसम साफ हो जाएगा। 23 से 25 जून तक गंभीर लू भी रह सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 से 45 और न्यूनतम तापमान 33 से 34 डिग्री तक रह सकता है। अगले दो घंटों में उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, मध्य-दिल्ली, एनसीआर (लोनी देहात) के कुछ स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पंजाब-हरियाणा में मौसम की बेरुखी

पंजाब हरियाणा और चंडीगढ़ में भी 23 जून तक किसी भी करह की कोई राहत नहीं मिलने वाली है। 20 से 23 जून तक इन दो राज्यों में लू के साथ गर्मी परेशान करेगी। मौसम विभाग ने इस बाबत येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तर प्रदेश में 23 जून तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार बेहद कम हैं।

किन राज्यों में बारिश होगी?

मौसम विभाग ने कहा कि केरल, आंतरिक दक्षिण कर्नाटक और तटीय कर्नाटक में 21 से 23 जून के दौरान भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तमिलनाडु और कराईकल में 22 और 23 जून को कई जगहों पर भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इसके अलावा गोवा के कई हिस्सों में भी भारी बारिश हो सकती है।

मुंबई में 25 जून तक झमाझम बारिश

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। 21 जून तक मुंबई में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि बादल छाए रहेंगे। मुंबई में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Heatwave in Delhi: दिल्ली में लू का कहर जारी, 34 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।