उत्तराखंड (Uttarakhand) के पिथौरागढ़ में बुधवार को दर्जनों शव सरयू नदी (Sarayu River) के तट पर बहते हुए मिले। आशंका है कि ये शव Covid-19 पीड़ितों के हो सकते हैं, जिससे स्थानीय लोगों में डर, गुस्सा और चिंता पैदा हो गई है। स्थानीय लोगों को डर है कि पानी दूषित हो जाएगा, जिससे Covid-19 बीमारी तेजी से फैल जाएगी, क्योंकि जहां ये लाशें तैरती मिली हैं, वहां से केवल 30 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय है, जिसे नदी से पीने के पानी की सप्लाई मिलती है।
