100 रुपये में घर ला सकते हैं PM मोदी को मिले ये गिफ्ट्स, साइन की टी-शर्ट से लेकर पेंटिंग सब खरीदने का मौका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) देश और विदेश की काफी यात्राएं करते हैं, जहां से उन्हें कई तरह के गिफ्ट्स मिलते हैं। पीएम मोदी को मिले गिफ्ट्स में पेंटिंग्स, स्मृति चिह्न जैसे कई सामान हैं। पीएम मोदी के गिफ्ट्स और स्मृति चिन्हों को नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट्स में प्रदर्शनी के तौर पर भी लगाया गया है

अपडेटेड Oct 04, 2023 पर 11:45 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पीएम मोदी के गिफ्ट्स और स्मृति चिन्हों को नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट्स में प्रदर्शनी के तौर पर भी लगाया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) देश और विदेश की काफी यात्राएं करते हैं, जहां से उन्हें कई तरह के गिफ्ट्स मिलते हैं। पीएम मोदी को मिले गिफ्ट्स में पेंटिंग्स, स्मृति चिह्न जैसे कई सामान हैं। पीएम मोदी के गिफ्ट्स और स्मृति चिन्हों को नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट्स में प्रदर्शनी के तौर पर भी लगाया गया है। अब आप भी पीएम मोदी को मिले इन गिफ्ट्स को खरीदने और अपने घर ला सकते हैं। दरअसल, पीएम मोदी के 912 गिफ्ट्स की नीलामी (PM Modi Gift Auction) की जा रही है। ये ई-नीलामी (E-Auction) गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। कल्चरल मिनिस्ट्री की इस ई-ऑक्शन को करा रहा है। इस ई-ऑक्शन में आप 100 रुपए में भी पीएम मोदी के गिफ्ट्स खरीद सकते हैं।

PM मोदी को मिले गिफ्ट होंगे नीलाम

एक पोस्ट एक्स (पहले ट्विटर) में पीएम मोदी ने प्रदर्शनी से कुछ तस्वीरें साझा कीं और कहा कि ये ‘भारत की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और कलात्मक विरासत का प्रमाण हैं’। पोस्ट में उन्होंने कहा कि हमेशा की तरह इन वस्तुओं की नीलामी की जाएगी और ऑक्शन में मिली इनकम को नमामि गंगे पहल का समर्थन करेगी। यहां आपके पास उन्हें पाने का मौका है! अधिक जानने के लिए NGMA पर अवश्य जाएं। जो लोग नहीं आ सकते उनके लिए वेबसाइट का लिंक भी शेयर किया गया है।


 

नीलामी में 100 रुपये से शुरू हैं स्मृतिचिह्न

नीलामी वेबसाइट पीएम मेमेंटोस (PM Mementos) के मुताबिक बनारस घाट की एक पेंटिंग सबसे ज्यादा कीमत 64,80,000 रुपये में बिक रही है। 900 पेंटिंग, स्वदेशी हस्तशिल्प, मूर्तियां और लोक सहित अन्य स्मृतिचिह्न ₹100 से लेकर ₹64 लाख तक हैं। इस साल सभी की नीलामी होने वाली है। इनमें से 150 पहले से ही राष्ट्रीय राजधानी में नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में प्रदर्शित हैं। बाकी आधिकारिक वेबसाइट pmmementos.gov.in पर उपलब्ध हैं। केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने नीलामी ने भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि पीएम को दिए गए स्मृति चिन्ह और उपहारों की नीलामी अब लाइव है। सभी से ई-नीलामी में भाग लेने और नमामि गंगे परियोजना में योगदान करने का अनुरोध है।

कब तक चलेगी नीलामी?

पीएम मोदी को अभी तक जितने भी उपहार मिले हैं, उनका E-Auction 2 अक्टूबर से शुरू हो चुका है। ये ई-नीलामी 31 अक्टूबर 2023 तक चलेगी। पीएम मोदी को मिले गिफ्ट्स की नीलामी साल 2019 से चल रही है। ये पांचवी बार नीलामी हो रही है।

थॉर-GoT की VFX कंपनी का धमाल, धांसू लिस्टिंग के बाद भी जारी तेजी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।