कार्मिक मंत्रालय की तरफ से तीन प्रमुख सचिवालय सेवाओं से जुड़े 8,000 सरकारी अधिकारियों का प्रमोशन किया गया है। इन अधिकारियों को प्रमोशन लेटर भी सौंपे गए हैं। केंद्रीय सचिवालय प्रशासनिक कामकाज की रीढ़ माने जाने वाली तीन प्रमुख सेवाओं- केंद्रीय सचिवालय सेवा (CSS), केंद्रीय सचिवालय आशुलिपिक सेवा (CSSS) और केंद्रीय सचिवालय लिपिक सेवा (CSCS) में बड़े पैमाने पर प्रमोशन हुआ है।
कार्मिक राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया, "सरकारी कर्मचारी को उसका प्रमोशन के बिना सेवा से रिटायर होने हुए देखना निराशाजनक था। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी का इस तरह के निर्णय के लिए धन्यवाद... DoPT ने CSS, CSSS और CSCS कैडर से 8,000 से ज्यादा केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोट करने का आदेश दिया।"
इस से कदम केंद्रीय सचिवालय सेवा अधिकारी संघ की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरी होगी। संघ कर्मचारियों के प्रमोशन में देरी का विरोध कर रहा था। उनका दावा था कि इससे उन्हें गंभीर वित्तीय नुकसान हो रहा है।
CSS अधिकारियों के एक संघ CSS फोरम ने हाल ही में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के सचिव को उनकी मांग के समर्थन में पत्र लिखा है।
कुल 8,089 प्रमोट कर्मचारियों में से 4734 अधिकारी केंद्रीय सचिवालय सेवा से, 2966 केंद्रीय सचिवालय आशुलिपिक सेवा से और 389 केंद्रीय सचिवालय लिपिक सेवा से हैं। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के 934 कर्मचारियों को प्रमोशन मिला, जबकि अनारक्षित वर्ग में 5032 और 1734 आरक्षण पदों पर प्रमोट हुए हैं।