क्रिप्टोकरेंसी है ‘स्पष्ट खतरा’, विश्वास पर आधारित है वैल्यू, RBI गवर्नर ने दी चेतावनी

रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 की शुरुआत से 2021 के आखिर तक क्रिप्टो एसेट्स की मार्केट वैल्यू 10 गुनी बढ़कर 3 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच गई थी, जो जून, 2022 में गिरकर 1 लाख करोड़ डॉलर के निचले स्तर पर पहुंच गई

अपडेटेड Jul 01, 2022 पर 3:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि जिस तरह से फाइनेंशियल सिस्टम डिजिटलाइज्ड हो रहा है, साइबर खतरे बढ़ते जा रहे हैं

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने क्रिप्टोकरेंसीज को ‘स्पष्ट खतरा’ बताया है और जिसकी वैल्यू सिर्फ विश्वास पर बढ़ती है, वह एक परिष्कृत नाम के तहत सिर्फ एक अटकलबाजी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से फाइनेंशियल सिस्टम डिजिटलाइज्ड हो रहा है, साइबर खतरे बढ़ते जा रहे हैं। इस पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है।

वित्तीय स्थायित्व के लिए सुरक्षा की जरूरत

दास ने आरबीआई की जून की फाइनेंशियल स्टैबिलिटी रिपोर्ट (Financial Stability Report, June 2022) में कहा, टेक्नोलॉजी ने फाइनेंशियल सेक्टर की पहुंच को समर्थन दिया है और इसके लाभों का पूरी तरह दोहन करना चाहिए और वित्तीय स्थायित्व के लिए किसी तरह की संभावित बाधा के प्रति सुरक्षा दी जानी चाहिए।


सरकार ने गोल्ड पर इंपोर्ट टैक्स बढ़ाकर 12.5% किया, घरेलू बाजार में बढ़ेंगी सोने की कीमतें

2020 से 2021 के बीच 10 गुनी हुई मार्केट वैल्यू

रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 की शुरुआत से 2021 के आखिर तक क्रिप्टो एसेट्स की मार्केट वैल्यू 10 गुनी बढ़कर 3 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच गई थी, जो जून, 2022 में गिरकर 1 लाख करोड़ डॉलर के निचले स्तर पर पहुंच गई। आरबीआई ने कहा, “क्रिप्टोग्राफी और डिस्ट्रीब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी (डीएलटी) द्वारा संचालित तकनीक विकास से क्रिप्टो एसेट्स और स्टेबिल कॉइन जैसी नई डिजिटल एसेट्स का उदय हुआ, जिनमें कोई एसेट्स छिपी हुई नहीं है और इसे मुख्य रूप से अटकलों वाले निवेश के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।”

आगे बढ़ सकता है जोखिम

रिपोर्ट यह भी कहती है कि क्रिप्टो एसेट्स से वित्तीय स्थायित्व को खतरा खासा सीमित लगता है, क्योंकि इसका कुल आकार छोटा (वैश्विक फाइनेंशियल एसेट्स का 0.4 फीसदी) है और पारम्परिक फाइनेंशियल सिस्टम के साथ इसका जुड़ाव सीमित है। हालांकि, इससे जुड़े जोखिम आगे बढ़ने की संभावना है, क्योंकि ये एसेट्स और इकोसिस्टम इनके विकास को गति दे रहे हैं।

जून 2022 में कुल GST कलेक्शन 1.44 लाख करोड़ रुपए, साल-दर-साल 56% रही ग्रोथ

वर्तमान में 528 एक्सचेंजेस में ट्रेड हो रहीं कुल 19,920 क्रिप्टोकरेंसीज का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 908.7 अरब डॉलर है, जिसमें अकेले बिटकॉइन की हिस्सेदारी 44 फीसदी है। शीर्ष दो क्रिप्टोकरेंसी की हिस्सेदारी 59 फीसदी, वहीं शीर्ष पांच की हिस्सेदारी तीन-चौथाई से ज्यादा है।

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।