केंद्र सरकार ने ब्लॉक किए 6 Youtube चैनल, खालिस्तान के समर्थन में दिखा रहे थे कंटेंट

हाल ही में, खालिस्तान समर्थक संगठन 'वारिस पंजाब दे' (Waris Punjab De) के जत्थेदार अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के समर्थकों की तरफ से पंजाब के अजनाला में एक पुलिस थाने पर हमला करने के मद्देनजर ये कार्रवाई की गई है। सिंह के समर्थक हथियारों से लैस थे और वे अपने एक साथी की रिहाई की मांग कर रहे थे

अपडेटेड Mar 10, 2023 पर 9:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
केंद्र सरकार ने ब्लॉक किए 6 Youtube चैनल

केंद्र सरकार के अनुरोध के 48 घंटों के अंदर कथित तौर पर खालिस्तान समर्थक (Pro Khalistan) भावनाओं को बढ़ावा देने वाले कम से कम छह यूट्यूब चैनल ‘ब्लॉक’ (Youtube Channel Block) किए गए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। सूचना एवं प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्रा ने बताया कि विदेशों से ऑपरेट किए जा रहे, छह से आठ यूट्यूब चैनल पिछले 10 दिनों में ‘ब्लॉक’ किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि पंजाबी भाषा में कंटेंट पब्लिश करने वाले ये चैनल सीमावर्ती राज्य में संकट पैदा करने की कोशिश कर रहे थे।

हाल ही में, खालिस्तान समर्थक संगठन 'वारिस पंजाब दे' (Waris Punjab De) के जत्थेदार अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के समर्थकों की तरफ से पंजाब के अजनाला में एक पुलिस थाने पर हमला करने के मद्देनजर ये कार्रवाई की गई है। सिंह के समर्थक हथियारों से लैस थे और वे अपने एक साथी की रिहाई की मांग कर रहे थे।

Microsoft के Satya Nadella ने खोले अपने बचपन के कई राज, कहा-मुझे क्रिकेट खेलने में ज्यादा मजा आता था


एक दूसरे अधिकारी ने बताया कि चैनल को ‘ब्लॉक’ करने के संबंध में सरकार के अनुरोध पर Youtube 48 घंटों के अंदर कार्रवाई कर रहा है।

उन्होंने बताया कि सरकार ने यूट्यूब से आपत्तिजनक कंटेंट की अपने आप पहचान करने और इसे ‘ब्लॉक’ करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मेथेमेटिकल मेथड का इस्तेमाल करने की अपील की है।

हालांकि, भारतीय संदर्भ में यूट्यूब समस्याओं का सामना कर रहा है, क्योंकि कंटेंट क्षेत्रीय भाषाओं में ‘अपलोड’ किया जा रहा है और कंटेंट की जांच करने के लिए लगाए गए सिस्टम अंग्रेजी भाषा पर आधारित है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।