Chandrayaan-3 VIDEO: चांद की सतह पर चंद्रयान-3 के लैंडर के पेट से कुछ यूं निकला रोवर, ISRO ने जारी किया ये अद्भुत वीडियो

Chandrayaan-3 VIDEO: ISRO ने आगे लिखा, "सभी सिस्टम सामान्य हैं। लैंडर मॉड्यूल पेलोड ILSA, RAMBHA और ChaSTE आज चालू हो गए हैं। रोवर मोबिलिटी ऑपरेशन शुरू हो गया है। प्रोपल्शन मॉड्यूल पर SHAPE पेलोड रविवार को चालू किया गया।" स्पेस रिसर्च एजेंसी ने चांद की सतह की वे तस्वीरें भी जारी कीं, जो 'विक्रम लैंडर' इमेजर कैमरे ने टचडाउन से ठीक पहले खीचीं थीं

अपडेटेड Aug 25, 2023 पर 1:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Chandrayaan-3 VIDEO: चांद की सतह पर चंद्रयान-3 के लैंडर के पेट से कुछ यूं निकला रोवर

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) ने शुक्रवार को चांद की सतह पर पहुंचे चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) का एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में दिखाया गया है कैसे लैंडर विक्रम (Vikram Lander) के अंदर से रोवर प्रज्ञान (Rover Pragyan) चंद्रमा की धरती पर उतरा। ISRO ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है। स्पेस एजेंसी ने कहा सभी एक्टिविटी तय समय पर हैं।

ISRO ने आगे लिखा, "सभी सिस्टम सामान्य हैं। लैंडर मॉड्यूल पेलोड ILSA, RAMBHA और ChaSTE आज चालू हो गए हैं। रोवर मोबिलिटी ऑपरेशन शुरू हो गया है। प्रोपल्शन मॉड्यूल पर SHAPE पेलोड रविवार को चालू किया गया।"


स्पेस रिसर्च एजेंसी ने चांद की सतह की वे तस्वीरें भी जारी कीं, जो 'विक्रम लैंडर' इमेजर कैमरे ने टचडाउन से ठीक पहले खीचीं थीं।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने अपने 'X' हैंडल से हाल ही में जारी किए गए वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- 'अद्भुत'। एक दिन पहले, ISR0 ने कहा, "भारत ने चंद्रमा पर सैर की", क्योंकि चंद्रयान-3 का रोबोटिक रोवर लैंडर से बाहर निकला और तय समय पर सभी गतिविधियों और सभी सिस्टम के सामान्य होने के साथ मोबिलिटी ऑपरेशन शुरू किया।

Chandrayaan-3 Updates: चंद्रयान-3 ने अब भेजी चांद के सुदूर हिस्से की तस्वीरें, चंद्रमा पर 'सॉफ्ट लैंडिंग' को तैयार

ISRO के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा कि विक्रम लैंडर अपने पेट में प्रज्ञान रोवर के साथ चंद्रमा की सतह पर तय किए गए इलाके पर टचडाउन कर चुका है। 26 किलोग्राम के छह पहियों वाले रोवर ने चंद्रमा की सतह की खोज शुरू कर दी थी।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने ये भी कहा कि सभी लैंडर मॉड्यूल (LM) पेलोड चालू कर दिए गए हैं।

इससे पहले गुरुवार को एक पोस्ट में, अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा था कि "रोवर रैंप डाउन" हुआ, जो चंद्रयान -3 के एक और चरण की सफलता को दर्शाता है। ISRO की लिस्ट में मंगलयान-2 मार्स ऑर्बिटर मिशन, गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम और सूर्य मिशन आदित्य-L1 जैसे कई बड़े मिशन शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।