Get App

चेन्नई में कुछ स्कूलों के बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को घर भेजा गया वापस

Chennai News: चेन्नई में कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूली बच्चों तो घर भेज दिया गया है और पुलिस तैनात कर दी गई है। चेन्नई के कुछ स्कूलों को बम की धमकी भरा ईमेल मिलने पर पुलिस हरकत में आई और बम निरोधक दस्ते के साथ स्कूलों में पहुंची

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Feb 08, 2024 पर 2:37 PM
चेन्नई में कुछ स्कूलों के बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को घर भेजा गया वापस
डीएवी गोपालपुरम में चेन्नई पब्लिक स्कूल और पेरीज में सेंट मैरीज स्कूल समेत चेन्नई के कुछ स्कूलों को बम से दहलाने की धमकी मिली है।

Chennai News: चेन्नई में कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूली बच्चों तो घर भेज दिया गया है और पुलिस तैनात कर दी गई है। चेन्नई के कुछ स्कूलों को बम की धमकी भरा ईमेल मिलने पर पुलिस हरकत में आई और बम निरोधक दस्ते के साथ स्कूलों में पहुंची। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिन स्कूलों को बम से दहलाने की धमकी मिली, वहां पढ़ने वाले बच्चों को उनके माता-पिता के साथ घर भेज दिया गया और पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी।

मेल भेजने वाली की तलाश जारी

पुलिस ने लोगों से आतंकित नहीं होने को कहा है। वहीं धमकी भर मेल भेजने वाले को लेकर पुलिस ने कहा कि उसे तलाशने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। बता दें कि जिन स्कूलों को बम की धमकी मिली है, उनमें डीएवी गोपालपुरम में चेन्नई पब्लिक स्कूल और पेरीज में सेंट मैरीज स्कूल भी शामिल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें