Chhath Puja 2022: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से छठ पूजा के दिन 'ड्राई डे (Dry day)' घोषित करने की मांग की है। दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फेंस में कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में छठ महापर्व पर शराब की सभी दुकानें बंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने एक पत्र लिखकर सीएम केजरीवाल से दिल्ली में छठ पूजा पर ड्राई डे घोषित करने की मांग की है।
