Delhi Chhath Puja Row: दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार (6 नवंबर) को यमुना नदी के तटों पर श्रद्धालुओं को छठ पूजा करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि नदी का पानी बहुत ही ज्यादा प्रदूषित है, जिसकी वजह से लोग बीमार हो सकते हैं। कोर्ट ने कहा कि नदी में जहरीले झाग हैं। यमुना नदी के तट पर पूजा करने की अनुमति मांगने के लिए अदालत में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई थी, जिसमें इस अनुष्ठान पर प्रतिबंध को चुनौती दी गई थी। हालांकि, अदालत ने कोई भी निर्देश जारी करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने नदी में पानी के गंभीर प्रदूषण का हवाला दिया।
