Get App

केरल में कोरोना का कहर, एक दिन में बढ़े 30 फीसदी नए मामले

केरल में बुधवार को 31,445 नए मामले दर्ज किए हैं और 215 लोगों की मौत हो गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 26, 2021 पर 12:03 PM
केरल में कोरोना का कहर, एक दिन में बढ़े 30 फीसदी नए मामले

देश भर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम होने के बीच केरल में कोरोना के कहर से हालात बेकाबू हो रहे हैं। केरल नए मामले तीन महीने हाई लेवल पर पहुंच गए हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में करीब 30 फीसदी बढ़कर 31,00 नए कोरोना संक्रमित मरीज बढ़ गए हैं।

राज्य सरकार कहना है कि ओणम की वजह से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। राज्य में 19.03 पॉजिटिविटी रेट के साथ 215 लोगों की मौत हो गई है।

राज्य में बुधवार को 31,445 नए मामले दर्ज किए हैं। जिससे राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 38,83,429 पहुंच गई है। अब तक केरल में मृतकों की तादाद 19,972 पहुंच गई है।

सरकारी रिलीज में कहा गया है कि एर्नाकुलम जिले में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मरीज हैं। यहां पर 4,048 मामले दर्ज किए गए है। इसके बाद त्रिशूर में 3,865, कोझीकोड में 3,680,  मलप्पुरम में 3,502, पलक्कड़ में 2,562, कोल्लम में 2,479, कोट्टायम में 2,050, कन्नूर में 1,930 में, अलाप्पुझा में 1,874, तिरुवनंतपुरम में 1,700, इडुक्की में 1,166, पठानमथिट्टा में 1,008 और वायनाड में 962 कोरोना संक्रमित मरीज हैं।

ये बढ़े हुए मामले तब आए हैं, जब एक दिन पहले ही केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज (Veena George) ने अगले चार हफ्तों तक सर्तक रहने के लिए कहा था। ओणम त्योहार के दौरान सार्वजनिक समारोहों का जोखिम अगले 7-10 दिनों में दिखाई देने की उम्मीद है। खासकर अत्यधिक संक्रामक डेल्टा वैरिएंट के फैलने का खतरा अधिक है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें