Get App

Nepal Flash Flood: गंडक नदी में आ सकता है 4 मीटर ऊंचा सैलाब! नेपाल में तबाही से यूपी-बिहार में अलर्ट, ये है सबसे बड़ा खतरा

Gandak river in Bihar: बिहार सरकार ने पड़ोसी देश नेपाल के कई जिलों में बुधवार (26 अगस्त) को अचानक आई बाढ़ के बाद गंडक नदी में जलप्रवाह बढ़ने की आशंका को देखते हुए पूरे इलाकों को हाई अलर्ट पर रखा है। स्थिति से निपटने के लिए वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बैराज के सभी 36 फाटक खोल दिए गए हैं। हालांकि, गंडक नदी में जलप्रवाह अब स्थिर हो गया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Aug 27, 2026 पर 10:31 AM
Nepal Flash Flood: गंडक नदी में आ सकता है 4 मीटर ऊंचा सैलाब! नेपाल में तबाही से यूपी-बिहार में अलर्ट, ये है सबसे बड़ा खतरा
Nepal flood: नेपाल में तबाही से यूपी-बिहार के सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया गया है

Nepal flood: पड़ोसी देश नेपाल में लगातार बारिश के बाद आई भीषण बाढ़ का असर अब भारत के सीमावर्ती इलाकों में दिखाई देने लगा है। नेपाल के कई जिलों में गंडक नदी में अचानक आई भयावहग बाढ़ से भारी तबाही होने के बाद बिहार और उत्तर प्रदेश को हाई अलर्ट पर रखा गया है। प्रशासन ने उन इलाकों से लोगों को निकालने समेत आपात कदम उठाने शुरू कर दिए जिनके बाढ़ से प्रभावित होने की आशंका है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्थिति और नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की।

नेपाल के रसुवा की भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ का पानी गंडक नदी के जरिए महाराजगंज और कुशीनगर की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। गंडक नदी में जलस्तर अचानक 3 से 4 मीटर तक बढ़ने की आशंका है। बाढ़ का पानी बिहार के पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर और वैशाली जिलों को प्रभावित कर सकता है। रात के समय निगरानी के लिए बांधों पर जनरेटर लगाए गए हैं। गंडक नदी के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

सिंचाई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को तटबंधों पर तैनात कर दिया गया है। सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। भारत-नेपाल के बीच कुछ स्थानों पर आवागमन भी प्रभावित हुआ है। प्रशासन की ओर से लोगों को नदी और निचले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है।

महराजगंज-कुशीनगर में बढ़ी चिंता

सब समाचार

+ और भी पढ़ें