Coronavirus News Updates: पिछले साल कोरोनावायरस संक्रमण के बाद जब लॉकडाउन शरू हुआ था उसका आज 360वां दिन है। लेकिन कोरोनावायरस संक्रमण का खतरा अब भी बरकरार है। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस संक्रमण के 40,953 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,15,55,284 हो गई है।
पिछले एक दिन में संक्रमण की वजह से 188 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,59,558 पहुंच गई है।
हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,15,55,284 है। इनमें से एक्टिव केसों की संख्या 2,88,394 है जबकि 1,11,07,332 लोग अभी तक ठीक हो चुके हैं। देश में अभी सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र, पंजाब और गुजरात जैसे राज्यों से आ रहे हैं।
गुजरात
गुजरात में पिछले 24 घंटों में 1,415 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 4 लोगों की मौत हो गई और 948 लोग ठीक हुए हैं। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,83,864 पहुंच गई है। जबकि अब तक इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या 4,437 है। गुजरात में एक्टिव केसों की संख्या 6147 है। जबकि अब तक कुल 2,73,280 लोग ठीक हो चुके हैं।
पंजाब से पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 2490 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1339 लोग ठीक हुए हैं जबकि 38 लोगों की मौत हो चुकी हैं। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2,07,888 है जबकि एक्टिव केस 15,459 हैं। संक्रमण की वजह से पंजाब में अब तक कुल 6242 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1,86,187 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं।
मुंबई में पिछले 24 घंटों में 3062 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 1334 लोग ठीक हुए हैं। यहां संक्रमितों की कुल संख्या 3,55,897 है जबकि एक्टिव केसों की संख्या 20,140 हैं। मुंबई में इस महामारी की वजह से अब तक 11,565 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 3,23,281 लोग अब तक ठीक हुए हैं।
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस संक्रमण के 716 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 4 लोगों की मौत हुई और 471 लोग ठीक हुए हैं। यहां संक्रमितों की कुल संख्या 6,46,348 है जबकि एक्टिव केस 3165 है। कोरोनावायरस संक्रमण की वजह से अब तक 10,953 लोगों की मौत हो चुकी है और 6,32,230 लोग ठीक हो चुके हैं।