Get App

Coronavirus News Live Updates: पिछले 24 घंटों में 41,000 नए मामले और 188 लोगों की मौत

Coronavirus News Updates: देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,15,55,284 है। इनमें से एक्टिव केसों की संख्या 2,88,394 है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 20, 2021 पर 3:04 PM
Coronavirus News Live Updates: पिछले 24 घंटों में 41,000 नए मामले और 188 लोगों की मौत

Coronavirus News Updates:  पिछले साल कोरोनावायरस संक्रमण के बाद जब लॉकडाउन शरू हुआ था उसका आज 360वां दिन है। लेकिन कोरोनावायरस संक्रमण का खतरा अब भी बरकरार है। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस संक्रमण के 40,953 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,15,55,284 हो गई है।

पिछले एक दिन में संक्रमण की वजह से 188 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,59,558 पहुंच गई है। 

हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,15,55,284 है। इनमें से एक्टिव केसों की संख्या 2,88,394  है जबकि 1,11,07,332 लोग अभी तक ठीक हो चुके हैं। देश में अभी सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र, पंजाब और गुजरात जैसे राज्यों से आ रहे हैं।

गुजरात

गुजरात में पिछले 24 घंटों में 1,415 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 4 लोगों की मौत हो गई और 948 लोग ठीक हुए हैं। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,83,864 पहुंच गई है। जबकि अब तक इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या 4,437 है। गुजरात में एक्टिव केसों की संख्या 6147 है। जबकि अब तक कुल 2,73,280 लोग ठीक हो चुके हैं।

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 1,140 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 7 लोगों की मौत हो गई और 556 लोग ठीक हुए हैं। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,73,097 पहुंच गई है। जबकि अब तक इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या 3901 है। मध्यप्रदेश में शुक्रवार तक एक्टिव केसों की संख्या 6609 है। जबकि अब तक कुल 2,62,587 लोग ठीक हो चुके हैं।

पंजाब

सब समाचार

+ और भी पढ़ें