Coronavirus Update: नहीं थम रहा है कोरोना का कहर, एक दिन में 3823 नए केस दर्ज

Coronavirus Update: देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। देश में पिछले 24 घंटे में 3823 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके एक दिन पहले यानी शनिवार को 2994 नए मामले दर्ज किए गए थे। वहीं शुक्रवार को 3,095 नए मामले दर्ज किए गए थे

अपडेटेड Apr 02, 2023 पर 11:12 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
देश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 18,389 हो गई है

Coronavirus Update: भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार दिनों दिन बढ़ती जा रही है। देश में पिछले 24 घंटे में 3823 नए मामले दर्ज किए गए हैं। कल के मुकाबले आज संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। कल यानी शनिवार को 2994 नए केस दर्ज किए गए थे। वहीं शुक्रवार को 3,095 नए मामले दर्ज किए गए। कल के मुकाबले आज 27 फीसदी ज्यादा मामले सामने आए हैं। देश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 18,389 हो गई है। एक्टिव केस 0.04 फीसदी हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 1784 संक्रमित मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।

आधिकारिक आंकड़ों से मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक 4,41,73,335 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। मौजूदा समय में रिकवरी रेट 98.77 फीसदी है। वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट 2.87 फीसदी और वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.24 फीसदी है।

एक दिन में 4 लोगों की मौत


देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 4 लोगों की जान गई है। केरल, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और केरल में कल एक-एक मौत दर्ज की गई थी। कल कोरोना संक्रमण से 5 लोगों की मौत हो गई थी। अब तक कोरोना संक्रमण से 530881 मरीजों की मौत हो चुकी है। मृत्यु दर 1.19 फीसदी है। कोरोना मामलों में बढ़ोतरी पिछले 8 हफ्तों से लगातार बढ़ रही है। देश भर में पिछले 24 घंटे में 2,799 वैक्सीन की डोज दी गई है। वहीं अब तक 2,20,66,11,814 डोज दी जा चुकी हैं। कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के 830 ज्यादा नए केस सामने आए हैं।

सेहत के लिए जानलेवा है मच्छर भगाने वाली कॉइल जलाना! इन बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा

इन राज्यों में बढ़ा कोरोना का खतरा

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। इनमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गोवा और हरियाणा जैसे राज्य शामिल हैं। दिल्ली में शनिवार को कोरोना के 400 से जयादा नए केस सामने आए। राज्य में संक्रमण दर अब 14 फीसदी के पार पहुंच गई है। वहीं महाराष्ट्र में 669 नए केस दर्ज किए गए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।